#8 रोहित शर्मा-मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा गत विजेता मुंबई की कप्तानी भी सँभालते हैं। उन्हें रिकी पोंटिंग की जगह कुछ सीजन पहले कप्तान नियुक्त किया गया था। बीते सीजन में उनकी टीम ने वानखेड़े में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा को बल्लेबाज़ी करते देखना दुनिया के किसी भी काम से बेहतर है। हालाँकि अभी वह फॉर्म से जूझ रहे हैं। लेकिन वह जल्द वापसी करेंगे। वह इंजमाम की तरह देर से और आराम से बल्लेबाज़ी करते हैं। वह लम्बे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि वह किस नम्बर पर बल्लेबाज़ी करते हैं। हो सकता है कि वह निचले क्रम में बल्लेबाज़ी करने अगर उन्मुक्त चंद, पार्थिव पटेल में से कोई एक लेंडल सिमंस के साथ सलामी बल्लेबाज़ी करता हैं तो। रोहित शर्मा इस बार ताज बचाने के लिए मुकाबला करते हुए नजर आयेंगे। साथ ही वह टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाने में मदद कर सकते हैं।