#9 लसिथ मलिंगा-मुंबई इंडियंस
Ad
क्या वह फिट हैं? उनका शरीर क्या आईपीएल खेलने के लिए तैयार है? क्या वह मुंबई के लिए बेहतरीन खेल दिखा सकते हैं ? फैन्स के दिमाग में अभी यही सवाल मंडरा रहे हैं। क्योंकि वह टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए थे। मलिंगा अपनी सटीक यॉर्कर के लिए दर्शकों के पसंदीदा गेंदबाज़ रहे हैं। साथ ही वह गेंद की गति में परिवर्तन लाने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से दर्द दिया है। वह मुंबई की गेंदबाज़ी की जान हैं। ऐसे में मुंबई की टीम उनको फिट होते देखना चाहती है।
Edited by Staff Editor