आईपीएल 2016: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने पहली बार खेलते हुए अपना प्रभाव छोड़ा

rishabh-pant-1463885560-800

कई बार आपको प्लेटफार्म की जरूरत होती है, ताकि उस स्टेज से आप खुद को दुनिया के सामने साबित कर सकें। आईपीएल शुरुआत से आज तक बहुत से खिलाड़ियों को मौका दे चुका है। इसके आलावा कई खिलाड़ियों ने यहां मिले मौके को भुनाया है। आईपीएल ने हमेशा उभरते हुए खिलाड़ियों को अच्छा मौका प्रदान किया है। जिनमे कुछ क्रिकेटर्स ने इन मिले मौकों को अच्छे से भुनाया है। इस साल भी ये कहानी दोहराई गयी है। इस बार आईपीएल 9 में कई खिलाड़ियों ने पदार्पण किया था। जिनमे से कुछ ने कमाल का खेल दिखाया है। उन्होंने लीग में बहुत कम मौकों में अपना प्रभाव छोड़ा है। हम आपको आज ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं: #5 ऋषभ पन्त दिल्ली का ये युवा खिलाड़ी इस साल अंडर 19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम का हिस्सा था। आईपीएल 2016 में इस खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित किया है। अपने बेहतरीन स्ट्रोक प्ले की क्षमता से ये बाएं हाथ का बल्लेबाज़ इस बार “बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर” अवार्ड की रेस में है। इस 18 बरस के खिलाड़ी के पास सभी तरह के शॉट खेलने का माद्दा है। दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए उसने कई अहम मौकों पर अच्छी बल्लेबाज़ी की है। इसके आलावा अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में उन्होंने एक अर्धशतक भी बनाया था। उनकी ये पारी मैच जिताऊ पारी थी। इस प्रतिभावान खिलाड़ी ने 9 मैचों में 28.14 के औसत से 197 रन बनाये थे। हालांकि उनकी टीम प्लेऑफ़ में नहीं पहुंच पायी। #4 मार्कस स्टोइनिस marcus-stoinis-1463885622-800 आईपीएल 2016 में इस युवा ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। हालांकि वह कुछ व्यक्तिगत कारणों से कुछ मैच पहले ही स्वदेश वापस लौट गये। मार्कस को किंग्स इलेवन पंजाब ने इस साल आईपीएल में खरीदा था। उन्होंने अपनी फ्रैंचाइज़ी के लिए 7 मैच खेले थे। जहां उन्होंने 8 विकेट और 146 रन बनाये थे। वह अपनी टीम की तरफ से बेहतर खेल दिखाने में सफल रहे। 26 बरस के इस खिलाड़ी ने दिल्ली के खिलाफ बेहतरीन मैच जिताऊ पारी खेली थी। जहां उन्होंने 50 रन और 3 अहम विकेट भी लिए थे। उन्होंने इसके आलावा मुंबई के खिलाफ भी बेहतरीन गेंदबाज़ी की थी। जिसकी वजह से मुंबई मात्र 124 रन बना पाई थी। इस मैच को पंजाब ने 7 विकेट से जीत लिया था। #3 एडम जम्पा adam-zampa-ndtvsports-1463885676-800 आईपीएल में 2016 में इस स्पिनर ने तब सनसनी पैदा कर दी थी । जब उन्होंने आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे अच्छा गेंदबाज़ी प्रदर्शन किया। जम्पा ने हैदराबाद के खिलाफ 19 रन देकर 6 विकेट लिए थे। हालांकि उनका प्रदर्शन उनकी टीम के लिए बेकार गया और उनकी टीम ये मैच हार गयी थी। लेकिन इस युवा लेग स्पिनर ने अपने खेल का मुरीद सभी को बना दिया। खासकर उनके कप्तान धोनी ने उनकी खूब तारीफ़ की थी। जम्पा ने 5 मैचों में 12 विकेट लिए थे। जहां उनका इकॉनमी रेट 6.76 था। उन्होंने कुछ हद तक पुणे के विकेट लेने की समस्या का हल निकाल दिया था। #2 क्रुणाल पांड्या krunalpandya-1463885726-800 आईपीएल 2016 से पहले भारत के उभरते आलराउंडर हार्दिक पांड्या की पूरे देश में चर्चा हो रही थी। जिन्होंने सभी को एशिया कप और टी-20 वर्ल्डकप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। लेकिन आईपीएल में उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या छा गये। उन्होंने अपने प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को कई बार संकट से निकाला। बड़ौदा के आलराउंडर ने अपनी निडर बल्लेबाज़ी और बेहतरीन गेंदबाज़ी से टीम मैनेजमेंट को अपना मुरीद बना लिया। क्रुणाल ने 12 मैचों में 191.12 के स्ट्राइक रेट से 237 रन बनाये। उन्होंने इस दौरान 6 विकेट भी लिये। गत विजेता मुंबई इंडियंस इस बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पायी लेकिन क्रुणाल ने मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा खेल दिखाया। #1 मुस्तफ़िज़ुर रहमान mustafizurrahman2-1463885790-800 बिना किसी शक के इस बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ ने आईपीएल में जादुई प्रदर्शन किया है। साल 2015 में डेब्यू करने वाले मुस्ताफिजुर ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया था। उनकी कटर बड़ी ही खतरनाक रही हैं जिसका फायदा उनकी टीम सनराइज़र्स को खूब हुआ है। वह अपनी टीम के लिए फ़िज़ फैक्टर बनकर उभरे हैं। मुस्ताफिजुर ने टूर्नामेंट में 6.61 के औसत से 15 विकेट लिए थे। लकिन कभी कभार संख्या पूरी कहानी नहीं कह पाती है। वह निरंतर डेथ ओवर में गेंदबाज़ी करते रहे हैं और उन्होंने एक मैच में आंद्रे रसेल को बोल्ड किया और रसेल जमीन पर गिर भी पड़े थे। ये इस आईपीएल की सबसे खतरनाक और यादगार गेंद मानी जा सकती है। ऐसे में मुस्ताफिजुर रहमान को एक सलाम तो बनता है।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now