भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग जो मैदान पर जबतक रहते थे, गेंदबाजों की एक नहीं चलती थी। सहवाग आक्रामक बल्लेबाज़ थे, लेकिन वह बड़ी पारियां भी खेल जाते थे। उनके नाम टेस्ट में दो तिहरा शतक और एक वनडे में दोहरा शतक भी दर्ज है। साल 2011 के आईपीएल सीजन में सहवाग ने डेक्कन चार्जेज के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी। जिसकी मदद से दिल्ली ने ये मुकाबला एक ओवर रहते ही अपने नाम कर लिया था। साल 2014 के सीजन में सहवाग रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन दूसरे क्वालीफ़ायर मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ शतक ठोंककर उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया था।
टीम | विपक्ष | दिनांक | रन | गेंद | SR | स्थान | परिणाम |
दिल्ली डेयरडेविल्स | डेक्कन चार्जेज | 5 मई 2011 | 119 | 56 | 212.50 | राजीव गाँधी स्टेडियम, उप्पल | दिल्ली 4 विकेट से जीता |
किंग्स XI पंजाब | चेन्नई सुपर किंग्स | 30 मई 2014 | 122 | 58 | 210.34 | वानखेड़े स्टेडियम,मुंबई | किंग्स XI 24 रन से जीता |