IPL 2017: 5 वजहें जो पार्थिव पटेल को टीम बाहर करने के लिए काफी हैं

खराब फॉर्म चिंता का विषय

गुजरात के इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज़ ने इस घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन आईपीएल में उनकी फॉर्म खराब है, जो एक चिंता का विषय का है। सात मैचों में पटेल ने 136 रन बनाये हैं और उनका उच्च स्कोर 39 है। जिससे साफ़ हो जाता है कि उनकी फॉर्म किस कद्र खराब है। वहीं उनके साथी बटलर भी उनकी वजह से दबाव में आ जाते हैं और लगातार अच्छा नहीं खेल पाते हैं। जिससे मुंबई इंडियंस पॉवर प्ले का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाया है। चोटिल रायडू की वजह से मुंबई के लिए पहला विकेट गिरने के बाद दिक्कत और बढ़ जाती है। इस वजह से पटेल के बजाय मुंबई को अन्य विकल्प के बारे में सोचना चाहिए।

Edited by Staff Editor