IPL 2017: आशीष नेहरा मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से बाहर हुए

वरिष्ठ खिलाड़ी आशीष नेहरा सनराइजर्स हैदराबाद के मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। इस फ्रेंचाइजी के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने उनकी हेमस्ट्रिंग चोट के बारे में बताया, इसके बारे में आगे और स्कैन होने पर पता चल पाएगा। प्लेऑफ़ की दौड़ से गुजर रही सनराइजर्स के इस खिलाड़ी को फिटनेस इकाई की देखरेख में रखा गया है। अंक तालिका में सबसे ऊपर चल रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले लक्ष्मण ने कहा है "फिजियो उन्हें स्कैन के लिए ले जाएंगे। उसके बाद हमें उनकी चोट के बारे में पता चल पाएगा और यह भी देखेंगे कि आगे क्या हो सकता है। कल वे अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे और हेमस्ट्रिंग में खिंचाव था। पिछले साल ऑपरेशन होने वाली हेमस्ट्रिंग से यह अलग है।" प्लेऑफ़ की दौड़ में पहुंचने को लेकर उन्होंने कहा "हम अंक तालिका के बारे में नहीं सोच रहे हैं, हमें मैच दर मैच सोचना है। हमें यह भी मालूम है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ हमारा मैच अहम है। एक बार हम अपनी योजनाएं लागू कर देंगें तो निश्चित रूप से परिणाम अच्छा आएगा. गौरतलब है कि राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ मैच के दौरान नेहरा की हेमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था और वे अपना गेंदबाजी स्पैल भी पूरा नहीं कर पाए थे। उन्होंने एक ओवर और एक गेंद के बाद मैदान छोड़ दिया था और उनके ओवर को मोइसिस हेनरिक्स ने पूरा किया था। पिछले वर्ष भी नेहरा की हेमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद अंतिम क्षणों में उन्हें आईपीएल से बाहर होना पड़ा था। वे 2 ग्रुप मैचों के अलावा प्लेऑफ़ भी नहीं खेल पाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने यह टूर्नामेंट जीता था। उसके बाद नेहरा वर्ष के अंत में फिर से प्रतियोगी क्रिकेट में लौट आए और इस वर्ष आईपीएल का हिस्सा बने। इस वर्ष नेहरा 6 मैचों में 8 विकेट झटक चुके हैं लेकिन महंगे साबित हुए हैं। इस दौरान उनका औसत 9 से ऊपर का रहा है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications