दोनों टीमों के बीच मंगलवार को राजकोट में खेला गया था यह मुकाबला
Advertisement
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को अलग अलग तरीके से जश्न मनाते देखा गया है। जहां वे विभिन्न ढंग से अपनी ख़ुशी का इज़हार करते हैं। वहीँ मैदान में मौजूद दर्शकों का भी वे भरपूर मनोरंजन करते हैं।
कुछ ऐसा ही मामला मंगलवार को राजकोट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात लायंस के बीच मैच में सामने आया है। जहां आरसीबी के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद कुछ अलग अंदाज़ में अपनी ख़ुशी का इज़हार किया। उन्होंने "साल्ट बे" अंदाज़ में दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया था।
क्रिस गेल का "साल्ट बे" अंदाज़:
इससे पहले उन्होंने गुजरात लायंस के स्पिनर रविन्द्र जडेजा को अपना शिकार बनाते हुए उनके ओवर में 20 रन ठोक डाले। जिसमें 2 चौके और 2 गगनचुम्बी छक्के शामिल थे। हालांकि उनके इस ओवर में 21 रन बने थे, इस ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने एक रन लेकर स्ट्राइक गेल को थमाई थी। जिसके बाद गेल ने पाँचों गेंदों को क्रमशः (0, 4, 4, 6, 6) सीमा रेखा के पार पहुंचाया था। साथ ही गेल ने अपना तूफानी अर्धशतक पूरा किया और दर्शकों को मनोरंजित किया।
सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने आईपीएल 2017 में लायंस टीम के खिलाफ ज़ोरदार वापसी करते हुए तूफानी पारी खेली थी। जहां उन्होंने 38 गेंदों में 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 5 चौके शामिल थे।
आपको बता दें कि "साल्ट बे" सोशल मीडिया के ज़रिये पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है। इसकी लोकप्रियता का कारण एक शेफ को माना जाता है। जिसने अपनी एक वीडियो में इस अंदाज़ से सभी को मनोरंजित किया है। जिसके बाद इस शेफ को साल्ट बे का मूल रचयिता माना जाने लगा है।
देखिये यह तस्वीर:
गौरतलब है कि क्रिस गेल इस मैच के दौरान टी20 प्रारूप में 10000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ भी बन गए थे। जिसके साथ ही वह अपनी इस फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।
Published 19 Apr 2017, 14:46 IST