बुधवार से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दसवें संस्करण में फैंस के लिये ट्विटर पर उनके पसंदीदा खिलाड़ियों की इमोजी को लॉन्च किया गया है। जहां फैंस अपने-अपने पसंदीदा खिलाडियों की इमोजी को ट्विटर अकाउंट पर खोज सकेंगे। इस बात की जानकारी आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के ज़रिये पेश की गई है।
ट्विटर के मुताबिक़, फैंस को अपने पसंदीदा आईपीएल खिलाड़ी की इमोजी को अनलॉक करने के लिये, आईपीएल के अधिकारिक अकाउंट से रिप्लाई कर उस खिलाड़ी का नाम लिखना होगा, जिसके तुरंत बाद उस खिलाड़ी की इमोजी अनलॉक हो जाएगी।
Published 05 Apr 2017, 12:57 ISTFAN ALERT: A first for #Cricket. Special @Twitter emojis for #IPL's biggest superstars. Go on, Tweet to unlock your favourite player's emoji pic.twitter.com/HUbz9hQbYZ
— IndianPremierLeague (@IPL) 5 April 2017