IPL 2017, फाइनल: मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की संभावित एकादश

आईपीएल के दसवें संस्करण में आज मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट फाइनल मुकाबले में आमने सामने होंगी। दोनों ही टीमें फाइनल को जीतकर खिताब पर कब्ज़ा करना चाहेंगी, वहीँ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2017 में अभी तक आरपीएस के खिलाफ कोई भी मुकाबला नहीं जीता है। दोनों ही टीमें मौजूदा संस्करण में 3 बार आपस में टकराईं हैं, जहां पुणे ने मुंबई को तीनों ही मुकाबलों में पराजित किया है। इस लिहाज़ से फाइनल में मुंबई को पुणे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना होगा, जिससे विपक्षी टीम दबाव में आ सके। आज हैदराबाद के राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल में दोनों टीमों की संभावित एकादश कैसी हो सकती है, इस विषय पर हम विस्तार से प्रकाश डालेंगे। #मुंबई इंडियंस आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। लेकिन राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ इस टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब नज़र आता है। इस सत्र में मुंबई ने आरपीएस के खिलाफ 3 मैच खेले, जहां सभी में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है, वहीँ आज मुंबई की कोशिश पुणे के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की होगी। ओपनिंग स्लॉट की बात करें तो मुंबई के लिए अभी तक पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस ने काफी अच्छी शुरुआत दिलाई है, जहां आज भी इन दोनों की सलामी जोड़ी एक बार फिर से पारी की शुरुआत करते नज़र आ सकती है। वहीँ तीसरे नम्बर पर मुंबई की तरफ से अंबाती रायडू उतर सकते हैं। उन्होंने भी मौजूदा आईपीएल संस्करण में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। चौथे नंबर पर कप्तान रोहित शर्मा को अभी तक बल्लेबाजी करते देखा गया है। मुंबई इंडियंस के मध्य क्रम में हार्दिक पांड्या और कीरन पोलार्ड जैसे ऑराउंडर शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल 2017 में अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। पोलार्ड ने इस सीजन में जरुरत पड़ने पर टीम के लिए कई मौकों पर आक्रामक बल्लेबाजी की है। इसके बाद मुंबई इंडियंस में गेंदबाजी के लिए मिचेल जॉनसन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और कर्ण शर्मा जैसे गेंदबाज़ शामिल हैं। जो आज भी पुणे के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं। संभावित एकादश पार्थिव पटेल, लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू, रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, मिचेल जॉनसन, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा। #राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स मौजूदा आईपीएल संस्करण में आरपीएस के लिए अब तक अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर देखे गए हैं, जो आज भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ सलामी जोड़ी के रूप में उतर सकते हैं। तीसरे नंबर पर कप्तान स्टीव स्मिथ इस नम्बर पर खेलते रहे हैं, वहीँ मनोज तिवारी ने अब तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया है, जिनको आज भी चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतारा जा सकता है। इसके अलावा आरपीएस में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है, जिन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन का नमूना पेश किया है। इस टीम की गेंदबाजी भी उच्च कोटि की है, जिसमें डेन क्रिस्चन, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनाद्कत, शार्दुल ठाकुर, एडम जैम्पा जैसे गेंदबाज़ शामिल हैं, वहीँ आज भी लोकी फर्ग्युसन को मौका दिया जा सकता है। गौरतलब है कि आरपीएस के दो दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स और इमरान ताहिर वापस लौट चुके हैं, जो आज के मुकाबले में इस टीम का हिस्सा नहीं हो सकेंगे। संभावित एकादश अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ, मनोज तिवारी, लोकी फर्ग्युसन, एम्एस धोनी, डेन क्रिस्चन, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनाद्कत, शार्दुल ठाकुर, एडम जैम्पा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications