IPL 2017: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम की जानकारी

दो बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस की टीम इस रोहित शर्मा की कप्तानी में काफी संतुलित है। इसी वजह से टीम के पास इस बार की नीलामी के लिए ज्यादा पैसे भी नहीं थे और उन्हें उसकी जरूरत भी नहीं थी। टीम में रोहित के अलावा अनुभवी हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, काईरन पोलार्ड और पार्थिव पटेल मौजूद हैं। इस सीजन की नीलामी में मुंबई की टीम ने सिर्फ 8.2 करोड़ रूपये खर्च करके 7 खिलाड़ियों को खरीद लिया। लेग स्पिनर कर्ण शर्मा को टीम ने सबसे महंगा खरीदा और उनके लिए 3.2 करोड़ खर्च किये। मिचेल जॉनसन और के गौतम को 2-2 करोड़ में खरीदा गया। ये रही मुंबई द्वारा इस सीजन में खरीदे गए खिलाड़ियों की सूची:

Ad
नाम देश विशेषज्ञता आरक्षित मूल्य कीमत
निकोलस पूरन वेस्टइंडीज विकेटकीपर/बल्लेबाज़ 30 लाख 30 लाख
मिचेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज 2 करोड़ 2 करोड़
गौतम के भारत ऑलराउंडर 10 लाख 2 करोड़
कर्ण शर्मा भारत ऑलराउंडर 30 लाख 3.2 करोड़
सौरभ तिवारी भारत बल्लेबाज़ 30 लाख 30 लाख
असेला गुनारत्ने श्रीलंका बल्लेबाज़ 30 लाख 30 लाख
कुलवंत खेजरोलिया भारत गेंदबाज 10 लाख 10 लाख

2017 आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस पूरी टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हरभजन सिंह, अम्बाती रायडू, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, विनय कुमार, पार्थिव पटेल, नितीश राणा, सिद्धेश लाड, जे सुचित, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक पुनिया, जितेश शर्मा, टिम साउदी, जोस बटलर, मिचेल मैक्लेनेघन, लेंडल सिमंस, काईरन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, मिचेल जॉनसन, कर्ण शर्मा, के गौतम, निकोलस पूरण, सौरव तिवारी, असेला गुनारत्ने और कुलवंत खेजरोलिया

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications