IPL 2017: गुजरात लायंस के तेज़ गेंदबाज़ एंड्रू टाई हुए चोटिल

1

सुरेश रैना वाली गुजरात लायंस को उस सामय तगड़ा झटका लगा, जिस समय इस टीम के महत्वपूर्ण तेज़ गेंदबाज़ एंड्रू टाई चोटिल हो गए। आईपीएल 2017 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का चलन काफी तेज़ी के साथ चल रहा है। जहां मौजूदा संस्करण में काफी खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से पूर्ण रूप से बाहर हो चुके हैं। वहीँ अब लायंस के तेज़ गेंदबाज़ एंड्रू टाई भी उन्ही खिलाड़ियों की कतार में शामिल होते नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि शनिवार को राजकोट में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात लायंस के स्टार तेज़ गेंदबाज़ चोटिल हो गए थे। जहां वह मुंबई के खिलाफ सीमा रेखा पर गेंद को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। वहीँ उनके कंधें में चोट लग गई। जिसके बाद उनको स्ट्रेचर की सहायता से मैदान से बाहर ले जाया गया था। दरअसल मामला उस समय का है जब मुंबई इंडियंस की पारी का 11वां ओवर प्रगति पर था। मुंबई की तरफ से स्ट्राइक पर थे सलामी बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल और गुजरात की तरफ से गेंदबाजी का भार संभाला हुआ था कप्तान सुरेश रैना ने। जैसे ही रैना ने गेंद पटेल को डाली, उन्होंने उस गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेल दिया, उस दिशा में मौजूद एंड्रू टाई ने जैसे ही गेंद को रोकने का प्रयास किया, वैसे ही वह चोटिल हो गए और ज़मीन पर ही लेट गए। इसके बाद उनको मैदान से बाहर ले जाया गया था। अपने पहले ही आईपीएल मैच में हैट्रिक लगाकर सभी को चौंकाने वाले एंड्रू टाई की चोट को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि वह मौजूदा संस्करण के बाकी बचे मैचों में अब नहीं खेल सकेंगे। जिसके बाद गुजरात लायंस की चिंता बढ़ती दिखाई देने लगी हैं। बताते चलें कि एंड्रू टाई मौजूदा आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़ हैं। साथ ही वह इस सूची में सबसे ऊपर चल रहे हैं। वहीँ अब उनकी चोट लायंस टीम के लिए चिंता का सबब बन चुकी है। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि गुजरात लायंस के तेज़ गेंदबाज़ एंड्रू टाई अब कब तब वापसी करते हैं। 3

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications