IPL 2017: मुंबई इंडियंस के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित एकादश

आईपीएल 2017 में गुरूवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी कमर कसली है। जहां मौजूदा आईपीएल संस्करण में प्ले-ऑफ़ की दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब को हर हाल में इस मैच को जीतना ज़रूरी है। वहीँ मुंबई इंडियंस प्ले-ऑफ़ में पहले ही शामिल हो चुकी है। आईपीएल के दसवें संस्करण की अंक तालिका में किंग्स इलेवन पंजाब 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है। जबकि मुंबई इंडियंस 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। पंजाब ने 12 मुकाबलों में 6 जीते हैं और 6 हारे हैं। दूसरी तरह मुंबई ने 12 मुकाबलों में 9 जीते हैं और 3 में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए कैसी हो सकती है किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित एकादश। इस बात की चर्चा हम विस्तार से करेंगे। सबसे पहले इस पंजाब की सलामी जोड़ी मार्टिल गप्टिल और मनन वोहरा के रूप में काफी संतुलित नज़र आती है। इसके अलावा टीम के मध्य क्रम में शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, साहा, आदि जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। जिनकी बदौलत पंजाब की टीम का मध्यक्रम काफी मजबूत दिखाई देता है। टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी उच्च कोटि का है, जिसमें आर तेवतिया, टी नटराजन, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा, अक्षर पटेल, मैट हेनरी आदि जैसे गेंदबाज़ शामिल हैं। जो अपनी अपनी-अपनी गेंदबाजी का नमूना अभी तक भली भाँती पेश कर चुके हैं। आपको बता दें कि टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ डेविड मिलर अपने हमवतन हाशिम अमला के साथ वापस लौट चुके थे। जिसके बाद अब ये दोनों दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी मौजूदा आईपीएल संस्करण में पंजाब टीम का हिस्सा नहीं हो सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक आज डेरेन सैमी को भी मौका दिया जा सकता है। किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित एकादश: मनन वोहरा, मार्टिन गप्टिल, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, मैट हेनरी, अक्षर पटेल, साहा, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, आर तेवतिया, टी नटराजन

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications