IPL 2017 : महेंद्र सिंह धोनी को आचार संहिता के लेवल 1 का दोषी माना गया

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को शिकस्त देकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की लेकिन उनके पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह ख़ास मैच भी खुश करने वाला नहीं रहा। मैच के बाद उन्हें अम्पायर के फैसले का विरोध करने के कारण लेवल 2.1.1 का दोषी मानते हुए रेफरी द्वारा निंदा की गई। इस लेवल के उल्लंघन के अंतर्गत खेल भावना के विपरीत व्यवहार माना जाता है। आईपीएल के इस लेवल का दोषी करार दिए जाने पर रेफरी का निर्णय अंतिम होता है, हालांकि मामले पर आगे की कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसा नजर आता है कि उन्हें मैच के दौरान अम्पायर के फैसले पर डीआरएस लेने का ईशारा किया था, इमरान ताहिर ने पोलार्ड को गेंद डाली थी तथा पैड पर लगने के बाद अपील पर अम्पायर ने नॉटआउट दिया था। इसके बाद धोनी ने मजाक में डीआरएस का संकेत किया था, शायद मैच रेफरी ने इसे लेवल 1 का उल्लंघन मानते हुए धोनी को दोषी माना है। शायद धोनी के मजाक को मैच रेफरी मनु नैय्यर ने गंभीरता से लेते हुए कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन माना हो और हुआ ऐसा किया हो। इस फैसले के बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक वक्तव्य जारी करते हुए जानकारी दी और कहा कि मैच रेफरी का निर्णय फाइनल है और खिलाड़ी उसे मानने के लिए बाध्य हैं। मैच के दौरान धोनी द्वारा ताहिर की गेंद पर डीआरएस के लिए मजाकिया ईशारा करने के अलावा कोई ख़ास हलचल देखने को नहीं मिली इसलिए अंदाजा यही लगाया जा सकता है कि उन्हें इस मजाकिया चीज के लिए ही खेल भावना का दोषी माना गया है। हालांकि यह पुष्टि नहीं हुई है कि वजह यही है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने एक गेंद शेष रहते 7 विकेट से मैच जीत लिया। कप्तान स्टीव स्मिथ ने इसमें नाबाद 84 तथा धोनी ने नाबाद 12 रन बनाए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications