IPL 2017: बेन स्टोक्स के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी बहुत मिलनसार व्यक्ति हैं

Rahul

बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट (आरपीएस) के सबसे महत्वपूर्ण ख़िलाड़ी रहे हैं। बेन स्टोक्स ने पुणे के प्रदर्शन का श्रेय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान स्टीव स्मिथ के अच्छे तालमेल और साथ में काम करने को दिया है। स्टोक्स ने टेलीग्राफ को धोनी के बारे में बताते हुए कहा कि होटल में धोनी अपने कमरे का दरवाजा हमेशा खुला रखते हैं। उनके कमरे कोई भी आ और जा सकता है। कोई भी ख़िलाड़ी खेल को लेकर उनसे बाते कर सकता है, वह सब के साथ अनुभव साझा करते हैं। स्टोक्स ने धोनी के विकेट के पीछे के किरदार के बारे में बताते हुए और स्मिथ को मैदान में फील्ड लगाने में मदद करने पर कहा कि मैदान पर धोनी शांत रहते है। क्रिकेट के नजरिए से धोनी मैदान में सबसे अच्छी जगह पर रहते है। आगे उन्होंने कहा कि भले ही स्मिथ कप्तान हैं लेकिन स्मिथ भी बखूबी धोनी की फील्ड प्लेसमेंट को समझते हैं। मैच के दौरान धोनी से मैदान में फील्ड को लेकर सुझाव लेते है। स्मिथ और धोनी के बीच मैच को लेकर अच्छा तालमेल रहता है। स्टोक्स ने आरपीएस के लिए खेले गए 14 मैचों में अपने बेहतरीन ऑलराउंड खेल से 300 से अधिक रन और 10 अधिक विकेट लेकर सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है। भारत के पूर्व कप्तान रहे धोनी और ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान स्टीव स्मिथ के तालमेल की वजह से पुणे ने इस सत्र में उम्दा प्रदर्शन किया है। यही कारण रहा है कि पुणे की टीम ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। धोनी ने अंत में आकर पुणे के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपनी टीम को फाइनल की राह दिखाई। धोनी ने बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग में भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है। विकेट के पीछे धोनी ने विपक्षी बल्लेबाजी को समझते हुए कप्तान स्मिथ को हर समय पर मदद की है। स्मिथ ने भी धोनी पर भरोसा जताते हुए टीम को अपने और धोनी के तरीके से चलाया है। इसका नतीजा हमारे सामने है कि सत्र के शुरुआत में जो टीम लड़खड़ाई हुई नजर आ रही थी, वह अब आईपीएल के फाइनल में है।