IPL 2017: मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित एकादश, शेन वॉटसन की हो सकती है वापसी

आईपीएल 2017 में सोमवार को मुंबई इंडियंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। वहीँ आरसीबी की भी कोशिश मेजबानों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर मैच में जीत हासिल करने की होगी। मौजूदा आईपीएल संस्करण अंक तालिका में मुंबई इंडियंस की टीम 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है। वहीँ आरसीबी इस अंक तालिका में 5 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। मुंबई ने अपने 9 मैचों में 7 जीते हैं और दो हारे हैं। जबकि बैंगलोर ने 10 मैचों में केवल 2 ही जीते हैं। जबकि बाकी 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका था। आपको बता दें कि आरसीबी पहले ही प्ले-ऑफ़ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच में कैसी हो सकती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित एकादश। आइये नज़र डालते हैं। सबसे पहले हम बात करेंगे इस टीम की सलामी जोड़ी की, जिसमें क्रिस गेल और विराट कोहली शामिल हैं। इन दोनों की जोड़ी किसी भी टीम के अच्छे से अच्छे गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां बिखेर सकती है। गनीमत है कि मौजूदा टूर्नामेंट में इस जोड़ी के द्वारा अभी तक बड़ा विस्फोट नहीं देखा गया है। लेकिन आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सलामी जोड़ी के फॉर्म में लौटने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। इसके बाद टीम के मध्यक्रम में विस्फोटक बल्लेबाज़ एबी डीविलियर्स शामिल हैं। जो किसी भी गेंदबाज़ की गेंद को मैदान के चारों तरफ पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ गेंदबाज़ उनके सामने गेंद डालने से भी कतराते हैं। इसके बाद टीम के मध्यक्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज़ केदार जाधव आदि जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। इनके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी आदि भी इस टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस टीम की गेंदबाजी भी उच्च कोटि की है जिसमें चहल, बद्री, मिलने, अरविन्द आदि जैसे बेहतरीन गेंदबाज़ मौजूद हैं। इनके अलावा आज शेन वॉटसन को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। आरसीबी की संभावित एकादश: क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, केदार जाधव, हरप्रीत सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, एडम मिलने, बद्री, चहल, अरविन्द

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications