IPL 2017: राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश

आईपीएल 2017 में आज मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट आमने सामने होंगे। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2017 की शुरुआत पुणे के खिलाफ हार के साथ की थी, लेकिन उसके बाद मुंबई ने अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की हैं। मुंबई इंडियंस ने इस सत्र खेले गए 7 मैचों 6 में जीत हासिल की है, साथ ही अंक तालिका में भी शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। उधर पुणे सुपरजायंट ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को कड़े मुकाबले में हराने के बाद इस सत्र में अपने अभियान को कायम रखा है। पुणे ने अपने खेले गए 6 मैचों में 3 में जीत दर्ज की और 3 में ही हार का समाना किया है। मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को लो स्कोरिंग मैच में आसानी के साथ हरा दिया था। पुणे के खिलाफ भी मुंबई अपने विजयरथ का अभियान जारी रखना चाहेगी। आज होने वाले मुकाबले में मुबई इंडियंस की संभावित एकादश पर एक नजर: सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल और जोस बटलर ने इस सत्र मुंबई इंडियंस को हर मैच में शानदार शुरुआत दी है। दोनों ने शुरुआत से अपने खेलने का रवैया आक्रामक रखा है, जिसके चलते मुंबई को अच्छी शुरुआत मिल जाती है। पुणे के खिलाफ यही दोनों सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते नजर आयेंगे। मिडिल आर्डर रोहित शर्मा और नितीश राणा, इन दोनों बल्लेबाजों के हाथ में मुंबई के मिडिल आर्डर की बागडोर होगी। जहाँ एक तरफ युवा नितीश राणा इस आईपीएल में शानदार फॉर्म में है, तो वही दूसरी तरफ मुंबई के कप्तान को लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मिडिल आर्डर की जिम्मेदारी इन्हीं दोनों बल्लेबाजो के हाथ में होंगी। ऑलराउंडर आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस की ताकत उसके ऑलराउंडर रहे हैं। किरोन पोलार्ड, हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने इस आईपीएल मुंबई इंडियंस के लिए काफी शानदार खेल खेला है। पुणे के खिलाफ भी यही ऑलराउंडर खेलते नजर आयेंगे। स्पिनर हरभजन सिंह ही मुंबई इंडियंस के एक मात्र ऐसे स्पिनर हैं, जिन्होंने लगातार अपना प्रदर्शन बेहतरीन किया है और पुणे के खिलाफ वही स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा उठाने वाले हैं। उनका साथ ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या देते नजर आ सकते हैं जो बायें हाथ के स्पिनर हैं। तेज गेंदबाजी मिचेल जॉनसन और मैक्लेनेघन के साथ आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी की महारथ हासिल करने वाले जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी सम्भालते नजर आयंगे। पुणे के खिलाफ मिली पिछले मैच में हार का बदला लेने और अंक तालिका में शीर्ष पर बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस के ख़िलाड़ी मैदान में उतरेंगे। यह मुकाबला रात को 8 बजे से मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications