आईपीएल 2017 के लिए टीमों के पास मौजूद खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले आईपीएल के 10वें सीजन के लिए सभी आठ टीमों ने कुल मिलाकर 140 खिलाड़ियों को टीम में बरक़रार रखा है। सबसे ज्यादा 20 खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने पास रखा है। राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स और गुजरात लायंस ने 16-16, किंग्स XI पंजाब ने 19, कोलकाता नाइटराइडर्स ने 14, दिल्ली डेयरडेविल्स ने 18 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 खिलाड़ियों को टीम में रखा है। आइये नज़र डालते हैं उन खिलाड़ियों की लिस्ट पर: # राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (नीलामी के लिए बची राशि - 19.1 cr) महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन, स्टीव स्मिथ, फाफ डू प्लेसी, मिचेल मार्श, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, इश्वर पांडे, एडम ज़म्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चाहर और उस्मान खवाज़ा। # गुजरात लायंस (नीलामी के लिए बची राशि - 14.35 cr) सुरेश रैना (कप्तान), रविन्द्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, जेम्स फॉकनर, ब्रेंडन मैकलम, आरोन फिंच, ड्वेन स्मिथ, दिनेश कार्तिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, एंड्रू टाई, इशान किशन, प्रदीप सांगवान, शिविल कौशिक, शादाब जकाती और जयदेव शाह। # सनराइजर्स हैदराबाद (नीलामी के लिए बची राशि - 20.9 cr) डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, युवराज सिंह, भुवनेश्वर कुमार, बरिंदर सरन, नमन ओझा, दीपक हूडा, मोइजेज हेनरिक्स, रिकी भुई, मुस्ताफिजुर रहमान, केन विलियमसन, सिद्दार्थ कॉल, बिपुल शर्मा, आशीष नेहरा, बेन कटिंग, अभिमन्यु मिथुन और विजय शंकर। # रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (नीलामी के लिए बची राशि - 12.82 cr) विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल, शेन वॉटसन, मिचेल स्टार्क, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, मंदीप सिंह, एडम मिल्न, सरफ़राज़ खान, श्रीनाथ अरविन्द, केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, सैमुएल बद्री, ट्रैविस हेड, सचिन बेबी, इकबाल अब्दुल्लाह, तबरेज़ शम्सी, आवेश खान और केएल राहुल। # मुंबई इंडियंस (नीलामी के लिए बची राशि - 11.55 cr) रोहित शर्मा (कप्तान), काईरन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, अम्बाती रायुडु, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, लेंडल सिमंस, विनय कुमार, मिचेल मैक्लेनेघन, जगदीश सुचित, सिद्धेश लाड, टिम साउदी, नितीश राणा, जितेश शर्मा, दीपक पुनिया और जोस बटलर। # दिल्ली डेयरडेविल्स (नीलामी के लिए बची राशि - 21.50 cr) जेपी डुमिनी, ज़हीर खान, मोहम्मद शमी, क्विंटन डी कॉक, करुण नायर, सैम बिलिंग्स, शाहबाज़ नदीम, मयंक अगरवाल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, क्रिस मॉरिस, ऋषभ पन्त, चामा मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्युष सिंह और कार्लोस ब्रैथवेट। # किंग्स XI पंजाब (नीलामी के लिए बची राशि - 23.35 cr) डेविड मिलर, मनन वोहरा, अक्षर पटेल, मुरली विजय, ग्लेन मैक्सवेल, गुरकीरत सिंह मान, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा, शार्दुल ठाकुर, शॉन मार्श, ऋद्धिमान साहा, निखिल नाइक, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, केसी करिअप्पा, अरमान जाफ़र, परदीप साहू, स्वप्निल सिंह और हाशिम अमला। # कोलकाता नाइटराइडर्स (नीलामी के लिए बची राशि - 19.75 cr) गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नारेन, कुलदीप यादव, आंद्रे रसेल, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, शकीब अल हसन, क्रिस लिन, उमेश यादव, शेल्डन जैक्सन, अंकित राजपूत और युसूफ पठान।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications