IPL 2017: मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दसवें संस्करण की शुरुआत बुधवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के साथ हो गई। जहां SRH ने RCB को 35 रनों से हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी। आईपीएल 2017 में गुरुवार को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए कैसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की टीम, हम इस बात की चर्चा विस्तार से करेंगे। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच पुणे में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस जीत के साथ अपने आईपीएल 2017 सफ़र की शुरुआत करना चाहेगा। रोहित शर्मा वाली इस टीम के हौंसले काफी बुलंद नज़र आ रहे हैं। एक तरफ जहां आईपीएल की इस साल की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अपने खिलाड़ियों पर ज़्यादा खर्च नहीं किया। वहीँ ये माना जा रहा है कि यह टीम पहले से ही बेहद संतुलित नज़र आ रही है। गुरुवार को स्टीव स्मिथ की राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिये मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश किस प्रकार हो सकती है, आइये जानते हैं। अगर इस टीम की सलामी जोड़ी पर नज़र डाली जाए तो विकेटकीपर बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल सलामी बल्लेबाज़ के रूप में उतर सकते हैं। जहां उनका साथ निभाने के लिए लेंडल सिमंस उतरेंगे। इसके बाद टीम के मध्य क्रम में कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज़ अम्बाती रायडू बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। जिससे मुंबई इंडियंस टीम की मध्य क्रम बल्लेबाजी काफी मज़बूत दिखाई पड़ रही है। इसके बाद इंग्लैंड टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ जॉस बटलर को मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते देखा जा सकता है। अगर इस टीम के ऑलराउंडर विभाग पर नज़र डाली जाए तो इस कतार में सबसे ऊपर नाम कीरोन पोलार्ड का है। इसके अलावा इस विभाग में हार्दिक पांड्या और क्रुनल पांड्या का नाम मुख्य रूप से शामिल है। इसके साथ ही टीम के स्पिन विभाग में हरभजन सिंह का नाम सबसे ऊपर शामिल है। उनके अलावा तेज़ गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह और मिचेल मैकलेंगन का नाम है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications