IPL 2017: हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ट्विटर पर भिड़े

आईपीएल 2017 में शनिवार को मुंबई इंडियंस ने अपने आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 9 रनों से हराया था। दिलचस्प बात यह रही कि यह मुकाबला केकेआर के घरेलू मैदान पर ही खेला गया था। लेकिन कोलकाता के बल्लेबाज़ मुंबई के गेंदबाजों के आगे संभलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके और मुकाबला हार गए। हाल ही में इस मुकाबले के बाद एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां मुंबई इंडियंस के दो मुख्य खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या, ट्विटर पर एक दूसरे से भिड़ं गए। वहीँ दोनों में बहस हुई। जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग ने दोनों के बीच सुलह कराई। बता दें कि हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या दोनों सगे भाई हैं। जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से एक साथ खेलते हैं। इसके अलावा दोनों के बीच बहस का अन्य लोगों ने भी फायदा उठाया। वहीँ लोगों ने ट्विटर के ज़रिये पांड्या भाइयों को जमकर छेड़ा। लेकिन कुछ लोगों ने दोनों से लड़ाई बंद करने का अनुरोध भी किया। वीरेंदर सहवाग भी मैदान में उतरे और उन्होंने भी अपने अंदाज़ में ट्वीट किया।

Ad

(कभी-कभी, ज़िन्दगी में अपने प्रिय लोग ही निराश कर देते हैं)

(यह गलत है, चलो इसको बड़ा मुद्दा नहीं बनाते हैं!)

(आपको यह मुद्दा घर में ही सुलझाना चाहिए, आप दोनों दुनिया के सबसे अच्छे भाई हैं)

Ad
Ad
Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications