IPL 2017: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश

इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण में आज मुंबई इंडियंस किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर मुकाबला खेलने उतरेगी। मुंबई की कोशिश मेहमानों के खिलाफ जीत दर्ज करने की होगी। वहीँ पंजाब भी इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा। बता दें कि प्ले-ऑफ़ की दौड़ में बने रहने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब को आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतना बेहद ज़रूरी है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस पहले ही प्ले-ऑफ़ में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है। पंजाब के खिलाफ आज खेले जाने वाले इस मुकाबले में कैसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश, आइये नज़र डालते हैं। इस टीम की सलामी जोड़ी पार्थिव पटेल और एल सिमंस के रूप में काफी संतुलित नज़र आती है। जो किसी भी विपक्षी टीम के अच्छे से अच्छे गेंदबाज़ी क्रम की धज्जियां उड़ा सकती है। मुंबई इंडियंस का मध्यक्रम भी बेहद मजबूत है जिसमें नितीश राणा, कप्तान रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड आदि जैसे बल्लेबाज़ मौजूद हैं। इनके अलावा हार्दिक पांड्या का टीम में शामिल होना बल्लेबाजी क्रम को और भी ठोस बनाता है। साथ ही करन शर्मा भी अपनी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को मदद प्रदान कर सकते हैं। इस टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी आला दर्जे का है। जिसमें मिचेल मैक्लेनेघन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, हरभजन सिंह आदि जैसे बेहतरीन गेंदबाज़ मौजूद हैं। जो अपनी सटीक लाइन लेंग्थ की बदौलत किसी भी विपक्षी टीम के बल्लेबाजी क्रम को बैकफुट पर धकेल सकते हैं। आपको बता दें कि आईपीएल के दसवें संस्करण की अंक तालिका में किंग्स इलेवन पंजाब 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है। जबकि मुंबई इंडियंस 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। पंजाब ने 12 मुकाबलों में 6 जीते हैं और 6 हारे हैं। दूसरी तरह मुंबई ने 12 मुकाबलों में 9 जीते हैं और 3 में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आज मिचेल जॉनसन को भी मौका दिया जा सकता है। मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश: पार्थिव पटेल, एल सिमंस, नितीश राणा, रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, करन शर्मा, मिचेल मैक्लेनेघन, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications