IPL 2017: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लगी फटकार

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। हालांकि मैच रेफरी ने उनको फटकार लगाने के बाद ही छोड़ दिया। दरअसल मामल रविवार का है जब मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जा रहा था। इस दौरान एमआई की पारी चल रही थी तब रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। इस बीच जब अम्पायर ने उनको आउट करार दिया तब उन्होंने अम्पायर के इस फैसले का कड़ा विरोध किया, जहां उनके चेहरे पर गुस्सा भी साफ़ झलक रहा था। इसके बाद मैच रेफरी ने रोहित शर्मा के इस रवैये की कड़ी निंदा करते हुए उनको जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद रोहित शर्मा को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। रोहित शर्मा ने इस मैच में 2 रन बनाए और सुनील नरेन की गेंद का शिकार बने थे। नरेन ने उनको पगबाधा कर वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। मजेदार बात यह रही कि मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया। साथ ही इस धमेकार जीत के बाद एमआई के हौंसले काफी बुलंद हैं। जहां कोलकाता नाइटराइडर्स को इस रोमांचक मैच में हराकर मुंबई इंडियंस टीम फैंस का भी जमकर प्यार पा रही है। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पर भी मौजूदा आईपीएल में मैच रेफरी द्वारा फटकार लग चुकी है। जहां उन्होंने एक मैच के दौरान अम्पायर की तरफ मज़ाक करते हुए डीआरएस लेने का इशारा कर दिया था। जिसके बाद उनको भी अचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। हालांकि दोनों खिलाड़ियों पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जा सका है साथ ही मैच फीस में कटोती भी नहीं की गई है। इन दोनों को कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया था। अब दोनों ही स्टार खिलाड़ी बीती बातों को भुलाकर बचे हुए मैचों पर अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications