आईपीएल 2017 शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने पर फैन्स ने काफी नाराजगी जताई थी। उसके बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका के धोनी के बारे में किया गया ट्वीट भी चर्चा में रहा। मंगलवार को आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की धमाकेदार पारी के बाद संजीव गोयनका ने अक बार फिर ट्वीट किया है लेकिन इस बार उन्होंने काफी सकारात्मक बातें कही है। पांच छक्कों से सज्जित 40 रनों की इस पारी के बाद धोनी के आलोचक माने जाने वाले हर्ष गोयनका भी धोनी की पारी देखकर उनके फैन बन गए। उन्होंने 35 वर्षीय धोनी को इस पारी के लिए बधाई देते हुए ट्वीट किया और तारीफ भी की। Explosive batting by Dhoni, deceitful bowling by Sundar and great captaincy by Smith takes #RPS to the #IPL finals. pic.twitter.com/TFCZfC0YrH — Harsh Goenka (@hvgoenka) May 16, 2017 गौरतलब है कि आईपीएल 2017 शुरू होने से पहले धोनी को आरपीएस के कप्तान पद से हटा दिया गया था इसके बाद फैन्स ने काफी नाराजगी भी जताई थी। धोनी ने आईपीएल में लगातार 9 वर्षों तक किसी न किसी टीम का नेतृत्व किया है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने से ही उनके प्रशंसक अधिक भड़के थे। गोयनका के ताजा ट्वीट ने पुराने मामले भूलाने का कार्य जरुर किया है। उल्लेखनीय है कि मुंबई के खिलाफ मैच में धोनी के 26 गेंदों में बनाए गए 40 रनों से ही आरपीएस की टीम का कुल स्कोर 160 रन से आगे पहुंचा था और मुंबई को इसमें 20 रनों से शिकस्त मिली थी। गोयनका भाइयों को धोनी की इस पारी पर स्टेंड्स में खड़े होकर तालियों से हौसला अफजाई करते हुए देखा गया था। कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को होने वाले दुसरे क्वालीफायर मुकाबले में जीतने वाली टीम के साथ सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल खेलना है। यह मैच 21 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा।