IPL 2017: हर्ष गोयनका ने महेंद्र सिंह धोनी की धमाकेदार पारी के बाद दी प्रतिक्रिया

इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें सीजन के शुरुआत में पूर्व भारतीय कप्तान और आईपीएल में 9 साल से कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तानी से हटा दिया गया था। धोनी को कप्तानी से हटाने के बाद पुणे टीम के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका ने धोनी के खेल और उनकी कप्तानी को लेकर सवाल उठाये और लगातार ट्वीट कर धोनी पर निशाना साधा था, जिनसे धोनी के फैन्स ने उनके प्रति नाराजगी जाहिर की थी। हर्ष गोयनका को लगातार ट्वीटर पर धोनी की कामयाबी दिखाते हुए ट्रोल किया था।

Ad

पहले क्वालीफायर में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया है। पुणे टीम को फाइनल की राह दिखाने वाले धोनी की टूर्नामेंट के शुरूआत में आलोचना करने वाले सह मालिक हर्ष गोयनका ने भी अब उनकी तारीफ़ की है। हर्ष ने ट्वीट के जरिए कहा “धोनी के द्वारा खेली गई ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, वॉशिंगटन की सुन्दर गेंदबाजी और स्मिथ की बेहतरीन कप्तानी के कारण पुणे आईपीएल के फ़ाइनल में है।” दोनों गोयनका भाइयों ने मैच को स्टैंड्स में बैठ कर देखा और लगातार अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते रहे। हर्ष गोयनका के इस ट्वीट को धोनी के फैन्स ने धोनी के प्रति माफ़ी समझी है। गोयनका को लगातार ट्वीटर पर ट्रोल किया जा रहा है। धोनी भारतीय टीम के महान खिलाड़ियों में से है। धोनी के प्रति आलोचना करने वालों को उनके फैन्स कड़े हाथों लेते है, कुछ ऐसा ही हर्ष गोयनका साथ देखने को मिला है। पहले क्वालीफायर में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा कर आईपीएल 10 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुणे की जीत के नायक रहे दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने पारी के अंत में आकर अपना स्वाभाविक खेल दिखाते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। धोनी ने अपनी पारी के दौरान 26 गेंदों पर 40 रन बनाये, जिसमे उन्होंने शानदार 5 छक्के लगाए थे। धोनी की पारी ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने अपने दूसरे ही आईपीएल में फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। पुणे का मुकाबला दूसरे क्वालीफायर के विजेता के साथ होगा। दूसरे क्वालीफायर में मुंबई का मैच, एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम के साथ होगा। कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications