IPL 2017: रिपोर्टों के अनुसार सचिन तेंदुलकर को मिलता है कोच के रूप में सबसे अधिक वेतन

आईपीएल में खेलने वाली टीमों के कोच और मेंटर्स को मिलने वाली सैलरी यानि मेहनताने के बारे में चीजें सामने आने की ख़बरें आई है। जानकारी के अनुसार पूर्व भारतीय बल्लेबाज और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को सबसे अधिक पैसे मिलते हैं। गौरतलब है कि सचिन फिलहाल मुंबई इंडियंस के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। सचिन इस मामले में अपने पूर्व टीम साथी वीरेंदर सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ से आगे बताए जा रहे हैं। कुछ वर्षों पहले तक सचिन और द्रविड़ दोनों आईपीएल में खेलते थे. जहां सचिन ने मुंबई इंडियंस की सफलता में बड़ी भूमिका अदा की, वहीँ राहुल द्रविड़ 2010 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़े रहे, इसके बाद कुछ वर्षों तक द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के साथ भी जुड़े रहे। वर्तमान में सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं, वहीँ राहुल द्रविड़ भी यह कार्य दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए कर रहे हैं। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस चौथी बार फाइनल में पहुंच गई, वहीँ दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक बार फिर निराश करते हुए सातवें स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया। सूत्रों के अनुसार सचिन तेंदुलकर निश्चित रूप से सबसे अधिक वेतन पाने वाले मेंटर हैं, उनकी सटीक सैलरी कितनी है इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है। जैसा भी हो लेकिन राहुल द्रविड़ के बारे में बताया गया कि उन्हें 4.5 करोड़ रूपये प्रति वर्ष मिलते हैं। आश्चर्य यह भी है कि अन्य टीमों के कोच और मेंटर द्रविड़ जितनी राशि प्राप्त नहीं करते हैं। आरसीबी के डेनियल विटोरी और केकेआर के जैक्स कैलिस दोनों को प्रति वर्ष 3.5 करोड़ रूपये मिलते हैं, वहीँ वीरेंदर सहवाग, महेला जयवर्धने और टॉम मूडी को 2.3 से 3 करोड़ रूपये प्रति वर्ष मिलते हैं। यह भी बताया गया है कि सबसे कम राशि ब्रेड हॉज को मिलती है, उन्हें इस काम के लिए 70 लाख रूपये मेहनताना देना बताया गया। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कोचों की सैलरी के मामले में भारतीय कोच अनिल कुंबले सबसे ऊपर हो सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications