दिल्ली डेयरडेविल्स के सलामी बल्लेबाज़ और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है। उन्होंने माना है कि भारतीय टीम में ऋषभ पंत एमएस धोनी के स्थान की पूर्ती कर सकते हैं।
एक प्रेसवार्ता में बिलिंग्स ने कहा "ऋषभ पंत बहुत युवा खिलाड़ी हैं, उनके जैसा खिलाड़ी मैंने आजतक नहीं देखा, वह क्रिकेट के दोनों विभागों (बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग) में शानदार हैं, आखिर के कुछ मैचों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, वे स्टंप्स के पीछे भी काफी जानदार हैं, मैं समझ हूँ कि वह भारतीय टीम में एमएस धोनी की जगह ले सकते हैं"
"जब मैंने उनको अभ्यास करते देखा था, तब वह क्रिस मोरिस और अपनी टीम के बाकी गेंदबाजों को बुरी तरह पीट रहे थे, उस दौरान उनको देखर मैं बहुत हैरान हुआ था": सैम बिलिंग्स
आपको बता दें कि इस माह की शुरुआत में ऋषभ पंत के पिता का निधन हो गया था। जहां इसका कारण उनकी हृदय गति रुक जाना था। उनके अंतिम संस्कार के बाद 19 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का रुख किया था। जहां उन्होंने आरसीबी के खिलाफ सलामी बल्लेबाज़ के रूप में पहला मैच खेला था। वहीँ उन्होंने 36 गेंदों में 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
इसके अलावा 35 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी भी अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर चल रहे हैं। जिसको लेकर अब टीम इंडिया के चयनकर्ताओं को उनका विकल्प तलाश करने की ज़रूरत है। दूसरी तरफ टेस्ट क्रिकेट में ऋद्धिमान साहा ने टीम इंडिया में एमएस धोनी के स्थान की बेहद खूबसूरत तरीके से पूर्ती की है।
गौरतलब है कि भारतीय टीम को आईसीसी का हर एक मुख्य खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इसी साल टीम इंडिया की एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ी थी। जिसके बाद विराट कोहली को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था।
Published 21 Apr 2017, 16:50 IST