IPL 2017: मुंबई के खिलाफ राइजिंग पुणे सुपरजायंट की संभावित एकादश

आईपीएल 2016 में पुणे फ्रैंचाइज़ी ने खराब प्रदर्शन के बाद 2017 सीजन के लिए तैयारी बिलकुल ही नये अंदाज में शुरू किया है। पिछली बार टीम 7वें पायदान पर थी। जिसकी वजह से टीम ने अपने नाम में बदलाव के अलावा कप्तान भी बदल दिया है। साथ ही टीम ने कई बड़े नामों को अपने साथ जोड़ा है। इस बार पुणे प्लेऑफ़ तक पहुंचने की कोशिश करेगी। पुणे का पहला मुकाबला इस बार मुंबई से है, आइये जानें कि इस मैच में अंतिम एकादश में कौन खिलाड़ी शामिल हो सकता है: सलामी बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे आईपीएल में अजिंक्य रहाणे बतौर सलामी बल्लेबाज़ खेलते आए हैं। भारतीय टीम के लिए सभी प्रारूप में खेलने वाले अजिंक्य आईपीएल में बिलकुल अलग ही अंदाज में क्रिकेट खेलते हैं। 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने आईपीएल में 2500 से ज्यादा रन बनाये हैं। जिसमें 35 का औसत और 120 का उनका स्ट्राइक रेट रहा है। पिछली बार पुणे के लिए अजिंक्य ने 14 मैचों में 126 के स्ट्राइक रेट से 480 रन बनाये थे। अजिंक्य आईपीएल में अबतक 23 अर्धशतक लगा चुके हैं, ऐसे में उनसे एक बार फिर इस सीजन में पुणे को बेहतरीन प्रदर्शन की दरकार है।

फाफ डुप्लेसिस

पुणे की टीम में सलामी बल्लेबाज़ी के लिए तीन खिलाड़ी रेस में हैं। जिनमें मयंक अग्रवाल, फाफ डुप्लेसिस और उस्मान ख्वाजा शामिल हैं। फाफ मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, जिसकी वजह से रहाणे के साथ वह मैदान पर बतौर सलामी बल्लेबाज़ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पिछली बार वह चोट की वजह से टीम से बाहर हो गये थे। मध्यक्रम स्टीव स्मिथ (कप्तान) भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरिज में स्टीव स्मिथ ने शानदार खेल दिखाया। वह मौजूदा समय में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। हालाँकि स्मिथ का टी-20 में प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। लेकिन उनका औसत 30 का और स्ट्राइक रेट 125 का रहा है। जो बेकार नहीं है। आईपीएल में स्मिथ ने 36 के औसत और 135 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। पिछले सीजन में स्मिथ ने शतक बनाया था। हालांकि चोटिल होने की वजह से वह टीम से बाढ़ हो गये थे। लेकिन इस बार टीम के कप्तान भी हैं। इसके अलावा उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीन कप्तानों(अजिंक्य रहाणे, फाफ और धोनी) का साथ भी मिलेगा।

मयंक अग्रवाल

पिछली बार पुणे की टीम के फ्लॉप होने का अहम कारण ये था कि जो भारतीय खिलाड़ी थे, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। जिसकी वजह से टीम को काफी दिक्कत हुई। इसलिए पुणे ने अपनी टीम में इस बार मयंक अग्रवाल और मनोज तिवारी को शामिल किया है। जिनके बीच मध्यक्रम में जगह बनाने की होड़ भी होगी। तिवारी का टी-20 में अच्छा रिकॉर्ड रहा है। जबकि अग्रवाल पिछली बार दिल्ली के खेले थे। जहां उनका प्रदर्शन ठीकठाक रहा था। लेकिन इस बार आरपीएस में उन्हें मौके को भुनाना होगा।

विकेटकीपर

एमएस धोनी

आईपीएल के पहले संस्करण के बाद ऐसा पहला मौका है, जब धोनी मैदान में उतरेंगे तो वह टीम की कप्तानी नहीं कर रहे होंगे। धोनी की बल्लेबाज़ी भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद और बेहतरीन हुई है। इंग्लैंड के साथ हुई सीरिज में धोनी ने वनडे में शतक और टी-20 में अर्धशतक बनाया था। इसके अलावा विजय हजारे ट्राफी में धोनी ने झारखण्ड की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक पहुँचाने में अहम योगदान दिया था। इसके अलावा उनकी विकेटकीपिंग भी अच्छी हुई है। उनका फिटनेस हमेशा की तरह अच्छा रहा है। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल 2017 की नीलामी में बेन स्टोक्स को खरीदने के लिए टीमों में होड़ मची हुई थी। इसमें हैरानी की भी बात नहीं है, स्टोक्स इस बार सबसे महंगे ख़िलाड़ी भी बने। आरपीएस ने उन्हें साढ़े 14 करोड़ रुपये में खरीदा। इंग्लैंड का ये ऑलराउंडर पुणे के अहम खिलाड़ियों में से एक है। स्टोक्स के यॉर्कर विपक्षी टीमों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित होंगे और अगर पुणे प्लेऑफ में पहुंचता है, तो उसमें स्मिथ के साथ स्टोक्स का प्रदर्शन अहम होगा। रजत भाटिया आईपीएल में जब सारे कैमरे आपके ऊपर होते हैं, तब प्रदर्शन का दबाव अपने-आप बढ़ जाता है। लेकिन रजत भाटिया ने प्रदर्शन अच्छा भी किया हो तब भी लोगों ने उन्हें उतना नोटिस नहीं किया है। 37 वर्ष के भाटिया ने भारत के लिए कभी भी नहीं खेला है। लेकिन भाटिया का प्रदर्शन लगातार आईपीएल में अच्छा रहा है। पिछले सीजन में भाटिया पुणे की तरफ से सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ रहे थे। इसके अलावा अहम मौके पर वह रन भी बनाते रहे हैं।

स्पिनर

एडम जम्पा

एडम जम्पा ने पिछले सीजन में आरपीएस के लिए मिचेल मार्श की जगह टीम में शामिल किये गये थे। लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन से वह आईपीएल में स्टार स्पिनर के रूप में छा गये। इस बार आईपीएल में नहीं बिकने वाले इमरान ताहिर भी आरपीएस में शामिल किये गये हैं। लेकिन टीम में जगह जम्पा को ज्यादा मिलने की उम्मीद है। क्योंकि जम्पा जरूरत पड़ने पर थोड़ी बहुत बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं।

तेज गेंदबाज़

अशोक डिंडा

आर अश्विन की गैरमौजूदगी में आरपीएस के तेज गेंदबाजों की जिम्मेदारी बढ़ गयी है। ऐसे में बंगाल के गेंदबाज़ अशोक डिंडा पर और दबाव बढ़ गया है। हाल ही में उनका प्रदर्शन विजय हजारे ट्राफी में बेहतरीन रहा है। भारत के लिए खेल चुके डिंडा के पास लम्बा अनुभव है। इसलिए ये तेज गेंदबाज़ कमाल का प्रदर्शन कर सकता है। वह पुणे की तेज गेंदबाज़ी की कमान भी संभालेंगे। जयदेव उनादकट पुणे ने इस बार जयदेव उनादकट और श्रादुल ठाकुर को अपने तेज गेंदबाज़ी विभाग में शामिल किया है। इन दोनों का प्रदर्शन रणजी में अच्छा रहा है। ठाकुर ने मात्र 18 टी-20 मैच खेले हैं। इसलिए स्मिथ जयदेव को अंतिम 11 में मौका दे सकते हैं। साथ जयदेव ने विजय हजारे ट्राफी में सौराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए 5 मैचों में 10 विकेट भी लिए थे। इश्वर पाण्डेय अंतिम 11 में इश्वर पाण्डेय जरुर रहेंगे, क्योंकि आईपीएल में उनका अनुभव देखते हुए स्मिथ उन्हें टीम में जरूर शामिल करेंगे। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ अंकित शर्मा हालाँकि पाण्डेय को अंतिम 11 में चुनौती दे सकते हैं। लेकिन पाण्डेय की स्पीड उन्हें टीम में शामिल करने के लिए स्मिथ को विवश कर सकती है।

Edited by Staff Editor