IPL 2017: पहले क्वालीफ़ायर में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में पहुंची राइजिंग पुणे सुपरजायंट

आईपीएल 2017 के पहले क्वालीफ़ायर में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सीजन में पुणे की ये लगातार तीसरी जीत है। आरपीएस के 162/4 के जवाब में मुंबई इंडियंस ने 142 रन ही बनाये और अब उन्हें दूसरे क्वालीफ़ायर में कल होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से सामना करना होगा। पुणे की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। आईपीएल में मैन ऑफ़ द मैच हासिल करने वाले सुंदर सबसे युवा खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था और पुणे की शुरुआत काफी खराब रही। राहुल त्रिपाठी खाता खोले बिना और कप्तान स्टीव स्मिथ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरे ओवर में आरपीएस का स्कोर 9/2 हो गया था। यहाँ से अजिंक्य रहाणे ने मनोज तिवारी के साथ टीम को संभाला और 80 रनों की धीमी लेकिन उपयोगी पारी खेली। रहाणे ने इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक बनाया और 43 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। मनोज तिवारी ने भी सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया और पुणे की पारी की आखिरी गेंद पर 58 रन (48 गेंद) बनाकर आउट हुए। राइजिंग पुणे सुपरजायंट का स्कोर 18 ओवरों के बाद मात्र 121/3 था और इसके बाद स्कोर को महेंद्र सिंह धोनी ने असली तेज़ी दी। धोनी ने सिर्फ 26 गेंदों में 5 छक्के की मदद से 40 रन बनाये और पुणे ने 20 ओवरों में 162/4 का बढ़िया स्कोर खड़ा किया। मुंबई की तरफ से मैक्लेनेघन, मलिंगा और कर्ण शर्मा ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य के जवाब में मुंबई को पार्थिव पटेल ने तेज़ शुरुआत दी, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने पुणे को जबरदस्त तरीके से मैच में वापस ला दिया। लेंडल सिमंस 5 रन बनाकर रन आउट हुए और उसके बाद सुंदर ने रोहित शर्मा (1), अम्बाती रायडू (0) और किरोन पोलार्ड (7) को आउट करके मुंबई को बैकफुट पर भेज दिया। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 51/4 था। 12वें ओवर में हार्दिक पांड्या (14) भी आउट हो गए और यहाँ मुंबई की टीम काफी मुश्किल में थी। पार्थिव ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 15वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने क्रुणाल पांड्या (15) को आउट किया और उसी ओवर में पार्थिव (52) को भी आउट करके मुंबई की सभी उम्मीदों को खत्म कर दिया। कर्ण शर्मा भी सिर्फ 4 रन बनाकर 17वें ओवर में आउट हो गए। आखिरी ओवर में मिचेल मैक्लेनेघन (12) आउट हुए और मुंबई का स्कोर 20 ओवरों के बाद 142/9 था। बुमराह 16 और मलिंगा 7 रन बनाकर नाबाद रहे। पुणे की तरफ से सुंदर के अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी 3 विकेट लिए। इसके अलावा जयदेव उनादकट और लोकी फर्ग्युसन ने 1-1 विकेट लिया। स्कोरकार्ड: राइजिंग पुणे सुपरजायंट: 162/4 (मनोज तिवारी 58, अजिंक्य रहाणे 52, धोनी 40*) मुंबई इंडियंस: 142/9 (पार्थिव पटेल 52, वॉशिंगटन सुंदर 3/16, शार्दुल ठाकुर 3/37)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications