IPL 2017: राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया, मेजबान टीम की लगातार जीत का सिलसिला टूटा

वानखेड़े में खेले गए आईपीएल 2017 के 28वें मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मुंबई इंडियंस को 3 रनों से हरा दिया। राइजिंग पुणे सुपरजायंट के 160/6 के जवाब में मुंबई इंडियंस का स्कोर 157/8 पर ही रूक गया। लगातार 6 मैच जीतने के बाद मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि इससे पहले इस सीजन में मुंबई को एकमात्र हार का सामना पुणे के खिलाफ ही करना पड़ा था। पुणे की टीम की ये चौथी जीत है। बेन स्टोक्स को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था, लेकिन राइजिंग पुणे सुपरजायंट को अजिंक्य रहाणे (38) और राहुल त्रिपाठी (45) ने बढ़िया शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने वापसी की और पुणे को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। क्रुणाल पांड्या की जगह टीम में आये कर्ण शर्मा ने 2 विकेट लेकर पुणे को झटका दिया और हरभजन सिंह ने उनका बखूबी साथ दिया। स्टीव स्मिथ (17), महेंद्र सिंह धोनी (7) और बेन स्टोक्स फ्लॉप रहे। मनोज तिवारी ने अंत में 22 रनों की तेज़ पारी खेली और टीम को 160/6 के स्कोर तक पहुंचाया। जसप्रीत बुमराह ने अंत में 2 और मिचेल जॉनसन 1 विकेट लिया। जवाब में जोस बटलर (17) ने पार्थिव पटेल (33) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े, लेकिन पुणे के गेंदबाजों ने इसके बाद शिकंजा कसा और 9 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 60/3 था। नितीश राणा (3) आज भी नहीं चले। 13वें ओवर में बेन स्टोक्स ने कर्ण शर्मा (11) को भी चलता किया। उस समय मुंबई को जीत के लिए 47 गेंदों में 75 रनों की जरूरत थी और पूरी जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर थी। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 113/4 था और रोहित शर्मा एक शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत की तरफ ले जा रहे थे। 17वें ओवर की पहली गेंद पर इमरान ताहिर ने किरोन पोलार्ड (9) को चलता किया और आखिरी 18 गेंदों में मुंबई को जीत के लिए 35 रनों की जरूरत थी। 18वें ओवर में कुल मिलाकर 11 रन बने और रोहित शर्मा ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। 19वें ओवर में बेन स्टोक्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन दिए और आखिरी के 6 गेंदों में मुंबई को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी। आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या 13, रोहित शर्मा 58 और मिचेल मैक्लेनेघन खाता खोले बिना आउट हो गए और मुंबई 3 रनों से मैच हार गई। स्टोक्स ने न सिर्फ 21 रन देकर 2 विकेट लिए बल्कि फील्डिंग भी शानदार किया और एक मेडेन ओवर भी फेंका। स्कोरकार्ड: राइजिंग पुणे सुपरजायंट: 160/6 (राहुल त्रिपाठी 45, बुमराह 2/29) मुंबई इंडियंस: 157/8 (रोहित शर्मा 58, बेन स्टोक्स 2/21)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications