IPL 2017: आईपीएल की सभी 8 टीमों की मजबूती, कमजोरी और उनके बारे में भविष्यवाणी

cricket cover image
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स
Ad
Rising Pune Supergiants captain Mahendra Singh Dhoni collects a throw from the outfield during the 2016 Indian Premier League (IPL) Twenty20 cricket match between Rising Pune Supergiants and Gujarat Lions at The Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune on April 29, 2016. / AFP / INDRANIL MUKHERJEE (Photo credit should read INDRANIL MUKHERJEE/AFP/Getty Images)

इस बार के सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम ने सबसे चौंकाने वाला फैसला लिया। टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान नियुक्त किया। नीलामी से पहले लिया गया ये फैसला काफी सुर्खियों में रहा। हालांकि नीलामी में पुणे की टीम ने इस साल की सबसे महंगी बोली लगाई। उन्होंने 14.5 करोड़ की भारी भरकम रकम के साथ इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को खरीदा। इसके साथ ही वो 2017 की नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे खर्च करने वाली टीम बन गए। टीम की मजबूती पिछले सीजन में चोट की वजह से टीम के कई अच्छे खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। टीम के सभी प्लेयर फिट हैं और उनके शीर्ष 6 खिलाड़ी एकदम तैयार हैं। टीम के पास रविचंद्रन अश्विन और एडम जम्पा के रुप में 2 विश्वस्तरीय स्पिनर भी हैं। वहीं बेन स्टोक्स के आ जाने से टीम को काफी मजबूती मिलेगी। टीम की कमजोरी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए तेज गेंदबाजी पिछले सीजन में चिंता का विषय रही। अशोक डिंडा और ईश्वर पांड्ये के रुप में उनके पास केवल 2 ही फर्स्ट च्वॉइस भारतीय तेज गेंदबाज हैं। इसलिए बेन स्टोक्स और डेनियल क्रिस्चियन से गेंदबाजी की शुरुआत कराई जा सकती है। वहीं टीम के पास बल्लेबाजों का कोई बैकअप नहीं है। फिर चाहें वो भारतीय बल्लेबाज हों या फिर विदेशी बल्लेबाज। टीम के बारे में भविष्यवाणी पिछले सीजन की तुलना में इस बार टीम का प्रदर्शन बढ़िया रह सकता है, लेकिन प्लेऑफ में जगह मुश्किल होगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications