आईपीएल में उथप्पा ने बेहतरीन प्रदर्शन करके भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है
Advertisement
ईडन गार्डन में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ इस सीजन में लगातार दूसरा अर्धशतक ठोंकर उथप्पा ने अपनी टीम केकेआर को सातवीं जीत दिला दी। उथप्पा ने इस सीजन में अपना चौथा अर्धशतक ठोंका है। ये आंकड़ें बेहद दिलचस्प हैं, टीम प्रबन्धन ने उथप्पा को तीसरे नम्बर पर बल्लेबाज़ी के लिए इस सीजन में उतारा है। जहां उनके ऊपर रन रेट का भी दबाव रहता है।
उथप्पा इस सीजन में उस केटेगरी में भी बेहतर बल्लेबाज़ साबित हुए हैं, जिन्होंने 150 से ज्यादा गेंदे खेली हैं, उथप्पा का स्ट्राइक उन सब में शानदार रहा है।
उथप्पा के करियर का ये सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट है
उथप्पा ने इस साल आक्रमकता को अंतिम ओवर तक ले जाने की कोशिश की है। वह मैदान पर देर तक बल्लेबाज़ी करना चाहते हैं, जिसमें वह सफल हुए हैं। वह इस सीजन में बड़ी तेजी से रन बना रहे हैं। वह इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। आंकड़े कुछ ऐसा ही इशारा कर रहे हैं।
साल
मैच
रन
औसत
स्ट्राइक रेट
2017
9
331
41.37
168.02
2016
15
394
26.26
136.33
2015
13
364
30.33
131.40
2014
16
660
44.00
137.78
2013
16
434
27.12
116.98
पूरा करियर
144
3721
30.25
131.39
संक्षिप्त में उथप्पा के करियर की स्ट्राइक रेट
उथप्पा की स्ट्राइक रेट अचानक से नहीं बढ़ गयी है, खुद उथप्पा और टीम मैनेजमेंट ने उनके ऊपर काफी काम किया है। जिससे वह तेजी से रन बना रहे हैं।
ज्यादातर देखा गया है कि जब बल्लेबाज़ अपनी स्ट्राइक रेट बेहतर करने की कोशिश करते हैं, वह स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करते हैं। लेकिन उथप्पा के केस में ये बिलकुल अलग है, नीचे आंकड़े देखें:
साल
रन
गेंद खेली
सिंगल रन
प्रति गेंद सिंगल का %
सिंगल में स्कोर का %
कुल डॉट गेंदें
डॉट गेंदों का %
2017
331
197
80
40.60
24.16
58
29.87
2016
394
289
119
41.79
30.20
79
27.33
2014
660
479
189
39.45
28.63
157
32.77
उथप्पा के सिंगल और डॉट गेंदों का %
ऊपर दी गयी टेबल में तीन साल के आंकड़ें शामिल हैं, जिसमें सिंगल की भूमिका 2017 में सबसे कम हुई है। उथप्पा के सिंगल और डॉट बॉल का मैनेजमेंट बिलकुल ही अलग है, उन्होंने डॉट को कम जबकि उसे सिंगल में बदला है।
आइये अब एक और तरीके से उथप्पा की बल्लेबाज़ी का विश्लेषण करते हैं:
साल
गेंद खेली
कुल चौके
चौके के कुल रन
चौके के स्कोर का %
चौके प्रति गेंद का %
2017
197
32
128
38.67
16.24
2016
289
45
180
45.68
15.57
2014
479
74
296
44.80
15.44
उथप्पा के चौके का आंकड़ा
Advertisement
सिंगल की टेबल की तरह ही उथप्पा की ये चौकों की टेबल है। जहाँ कर्नाटक के बल्लेबाज़ ने बीते तीन वर्षों में कोई ख़ास बदलाव नहीं किया है। लेकिन चौकों में गिरावट को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी स्ट्राइक रेट में सुधार इससे नहीं हुआ है।
आखिरी तरीके में हमने उथप्पा के तीन वर्षों के छक्कों का विश्लेषण किया। जहाँ बल्लेबाजों के आउट होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। लेकिन उथप्पा ने अपनी इस क्षमता को बेहतर बनाया है:
साल
गेंद खेली
कुल छक्का
छक्के से बने कुल रन
छक्कों से बने रनों का %
प्रति गेंद छक्कों का %
2017
197
17
102
30.81
8.62
2016
289
8
48
12.18
2.76
2014
479
18
108
16.36
3.75
उथप्पा के लगाये छक्कों का आंकड़ा
उथप्पा ने छक्का लगाने की क्षमता को बेहतर किया है
साल 2017 में उथप्पा ने ज्यादा छ्क्के लगाये हैं ऐसा आंकड़े बताते हैं, पिछले साल की तुलना में इसमें साढ़े आठ प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
इस साल केकेआर की टीम को तब बढ़ा झटका लगा था, जब आंद्रे रसल बैन की वजह से टीम से बाहर हो गये। जिससे कोच कैलिस और कप्तान गंभीर को आक्रामक बल्लेबाज़ की कमी खल रही थी। लेकिन उथप्पा से सलामी बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी लेकर मध्यक्रम में तेज बल्लेबाज़ी करने की आज़ादी दी। जिससे उनका रन रेट काफी बढ़ा और टीम को फायदा हुआ।
इस टेबल में हम उथप्पा के तीन साल में ओवर के हिसाब से लगाये छक्कों को जान सकते हैं:
ओवर
2017
2016
2014
1-4
0
1
3
5-8
6
3
7
9-12
8
1
5
13-16
3
2
2
17-20
0
1
1
उथप्पा के छक्कों का ओवरवाइज हिसाब
इस साल अगर केकेआर सफल रही है, तो उसमें उथप्पा का प्रदर्शन वाकई सबसे अहम रहा है।गंभीर और सुनील ने टीम को पॉवर प्ले में तेज शुरुआत दिलाई है, जिसके बाद उथप्पा ने टीम के नेट रन रेट को मेंटेन रखते हुए शानदार खेल दिखाया है। शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज़ ने अबतक 17 छक्के लगाये हैं। इसके अलावा उथप्पा ने स्पिनरों को इस बार बहुत से हैंडल किया है। उन्होंने इस सीजन में स्पिनरों के खिलाफ खूब छक्के लगाये हैं।
साल
तेज
स्पिन
2017
9
8
2016
4
4
2014
12
6
तेज बनाम स्पिन– उथप्पा के छक्के
उथप्पा: अपनी ताकत का फायदा उठा रहे हैं
क्या उथप्पा ने छक्का जड़ने की अपनी क्षमता को बेहतर बनाया है? उथप्पा ज्यादातर स्क्वायर लेग और लॉन्ग ऑन के बीच छक्का जड़ते हैं, ये क्षेत्र उनके लिए काफी आसानी है। उन्होंने इसे और मजबूत किया है, जिसमें ताकत का इस्तेमाल अहम है। इस सीजन में उनके सभी छक्के इसी दिशा में लगे हैं, जिससे उनकी काबिलियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
साल
स्क्वायर लेग और लॉन्ग ऑन के बीच कुल छक्के
कुल छक्के
छक्कों का %
2017
12
17
70.58
2016
4
8
50
2014
12
18
66.66
उथप्पा के छक्कों की धमक
उथप्पा ने छक्का जड़ने की अपनी क्षमता को और बेहतर किया है। जिससे न सिर्फ फैन्स का मनोरंजन होता है बल्कि गेंदबाजों को भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि टीमें उथप्पा को कैसे रोकती हैं।
Published 30 Apr 2017, 14:30 IST