IPL 2017: शीर्ष 5 टीमें जिन्होंने सबसे ज्यादा बड़े शॉट खेलें हैं

क्रिकेट को अक्सर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, खासकर टी-20 फॉर्मेट में जहां बल्लेबाज़ खुलकर बल्लेबाजी करते हैं। बल्लेबाजों की धुआंधार बल्लेबाज़ी से दर्शकों का सबसे ज्यादा मनोरंजन होता है। इसीलिए टीमें बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ियों को अपने पाले में रखने की कोशिश करती हैं। क्योंकि टी-20 फॉर्मेट में बड़े शॉट मैच का नतीजा तय करते हैं। आइये आज हम आपको इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा बड़े शॉट खेलने वाली टीमों के बारे में बता रहे हैं: राइजिंग पुणे सुपरजायंट टूर्नामेंट में इस बार आरपीएस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उसके बाद इस टीम ने लय पकड़ ली है। जिससे टीम की प्लेऑफ में पहुँचने की उम्मीदें भी बढ़ गयी हैं। लेकिन अगर बड़े शॉट की बात की जाय तो आरपीएस को 8 में से 5वां स्थान मिल रहा है। पुणे ने अबतक 143 चौकों और 56 छक्कों की मदद से 908 रन बनाये हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 40 (32 चौका और 8 छक्का) बाउंड्री लगाई है। उसके बाद सलामी बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी ने 29 चौके और 9 छक्के लगाये हैं। वहीं ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 10 छक्के लगाये थे। मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस के पास दुनिया के कई धुरंधर खिलाड़ी हैं, जिनमें बटलर, रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड प्रमुख हैं। इसके अलावा उभरते हुए युवा बल्लेबाज़ नितीश राणा ने भी खूब छक्के जड़े। राणा ने अबतक 10 पारियों में 17 छक्के लगा चुके हैं। इसके अलावा पार्थिव पटेल, हार्दिक पांड्या और क्रुनाल पांड्या भी बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं। पार्थिव ने अबतक 32 चौके लगाये हैं। बटलर मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 42 बाउंड्री लगा चुके हैं। वहीं पूरी मुंबई टीम ने इस सीजन में 962 रन बाउंड्री से बनाये हैं। जिसमें 71 छक्के भी लगे हैं। कोलकाता नाईट राइडर्स मैदान पर चौके और छक्के जमाने में केकेआर पीछे नहीं रही है। टीम ने 164 चौके और 53 छक्कों की मदद से 974 रन बनाये हैं। कप्तान गंभीर ने खुद 10 पारियों में 387 रन बनाये हैं। जिसमें उन्होंने 52 चौके लगाये हैं। लेकिन इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने मात्र 3 छक्के लगाये हैं। वहीं उथप्पा ने 57 बार गेंद को सीमा पार भेजा है। जिसमें 21 छक्के लगाये हैं। इसके अलावा पिंच हिटर सुनील नरेन ने भी 25 चौके और 5 छक्के लगाये हैं। गुजरात लायंस गुजरात लायंस का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। ऐसा हो भी क्यों न उनके पास मैकुलम, सुरेश रैना, आरोन फिंच, ड्वेन स्मिथ और जेसन रॉय जैसे बड़े हिटर हैं। गुजरात ने अबतक 150 चौके और 63 चौके लगाकर 978 रन बनाये हैं। मैकुलम ने सबसे ज्यादा 47 बाउंड्री उसके बाद रैना ने 40 बाउंड्री लगाये हैं। मैकुलम ने 18 छक्के लगाये हैं। जबकि फिंच ने 15 छक्के लगाये हैं। सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स ने इस लिस्ट में बाउंड्री से 1004 रन बनाये हैं। जिसमें 164 चौके और 58 छक्के लगाये हैं। कप्तान वार्नर ने जिस तरह से टीम की अगुवाई आगे बढ़कर किया है, उसी तरह से उन्होंने अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 47 चौके और 23 छक्के जड़े हैं। जबकि उन्होंने कुल 489 रन बनाये हैं। उसके बाद धवन ने 48 बाउंड्री लगाये हैं। जिसमें 42 चौके और 6 छक्के लगाये हैं। जबकि केन विलियम्सन ने 9 छक्के लगाये हैं।

टीम मैच चौके छक्के बाउंड्री से बने रन
सनराइजर्स हैदराबाद 10* 164 58 1004
गुजरात लायंस 10 150 63 978
केकेआर 10 164 53 974
मुंबई इंडियंस 10 134 71 962
आरपीएस 10 143 56 908
  • आंकड़े 2 मई 2017 तक के हैं।
  • एसआरएच ने तबतक 11 मैच खेले थे।
Edited by Staff Editor