IPL में 5 सबसे तेज शतक

4. एडम गिलक्रिस्ट- 2008 के पहले IPL सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंदों पर शतक
GILCHRIST

मुंबई इंडियंस ने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद को 154 रनों का आसान सा लक्ष्य दिया। एडम गिलक्रिस्ट उस वक्त तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे। दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के साथ मिलकर उन्होंने डेक्कन चार्जर्स को आसान जीत दिला दी। धवल कुलकर्णी, शान पोलक और आशीष नेहरा जैसे दिग्गज गेंदबाजों की उन्होंने जमकर धुनाई की। शान पोलक जब अपना दूसरा स्पेल डालने आए तो गिलक्रिस्ट ने उनकी गेंदों पर लगातार छक्के लगाए। ड्वेन ब्रावो की गेंदों पर भी उन्होंने जमकर धुनाई की। मुंबई इंडियंस के कप्तान अभिषेक नैय्यर जैसे गेंदबाज से भी गेंदबाजी करवाई। लेकिन नतीजा वही रहा। गिलक्रिस्ट उस दिन एक अलग ही फॉर्म में ही लग रहे थे, उन्होंने 42 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया। जिसकी वजह से डेक्कन की टीम ने 48 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया।