वीडियो: जब क्रिस गेल ने अमित मिश्रा के प्रति प्यार जताया

आईपीएल 2017 में रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें बैंगलोर ने दिल्ली को 10 रनों से हराकर अपने आईपीएल के दसवें संस्करण के सफर को जीत के साथ समाप्त किया। जिसमें आरसीबी के हर्षल पटेल को तीन विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। इस मैच में एक ऐसा नाज़ारा भी देखने को मिला, जिसको देखकर किसी का भी दिल खुश हो जाए। मामला उस समय का है जब बैंगलोर की पारी चल रही थी। तब स्ट्राइक पर थे सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल और गेंदबाजी कर रहे थे दिल्ली के स्पिनर अमित मिश्रा। इस समय बैंगलोर का स्कोर 48 रन था। अमित मिश्रा ने क्रिस गेल को गेंद ऑफ़ स्टंप से बाहर डाली। तब गेल ने उस गेंद को कट करने का प्रयास किया। लेकिन वह नाकामयाब रहे। इसके बाद गेंद विकेटकीपर के हाथों में चली गई। अमित मिश्रा ने ज़ोरदार अपील की। मगर अम्पायर ने उनको नॉट आउट दिया। इसके बाद क्रिस गेल अमित मिश्र की तरफ आए और उनके कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराकर कुछ कहने लगे। साथ ही अमित मिश्रा ने भी मुस्कुराते हुए उनको दो बार अपने से दूर करने का प्रयास किया। बाद में मिश्रा अलग चले गए और गेल कोहली से हँसते हुए बात करने लगे। आइये अब देखते हैं यह मजेदार वीडियो:

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications