IPL 2018: 3 बल्लेबाज़ जिन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स को ग्लेन मैक्सवेल की जगह ख़रीदना चाहिए था

# 2 ल्यूक रोन्ची

ल्यूक रोंची दुनिया के सबसे प्रतिभावान क्रिकेटरों में से एक है। 37 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों का प्रतिनिधित्व किया है। 161 टी 20 मैचों में, उनकी 25 की औसत और 157 की स्ट्राइक रेट रही है। वह हाल ही में संपन्न पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में सबसे ज्यादा रन-बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने टूर्नामेंट में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेला और उन्हें खिताब जिताने तक लेकर गये। उन्होंने टूर्नामेंट के 11 मैचों में 43.50 के औसत और 182 की स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाये, जिसमें 5 बार 50 से अधिक के स्कोर शामिल थे। दुर्भाग्य से रोंची ने अब तक आईपीएल में केवल 5 मैच खेले हैं। फ्रैंचाइजी अक्सर उन्हें अनदेखा करती हैं और उन्हें अपनी क्षमता दिखाने के लिए कभी भी मौका नहीं मिला। रोंची एक बहुमुखी बल्लेबाज हैं, जो बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकता है और मध्य क्रम में भी खेल सकता है। उनके वर्तमान फॉर्म को देखते हुए वह निश्चित रूप से दिल्ली डेयरडेविल्स की मदद कर सकते थे।