IPL 2018: 3 दिग्गज जो नीलामी में नही बिकने के बावजूद अब क़िस्मत के सहारे कर रहे हैं वापसी

# 2 मिचेल मैकलेनाघन - मुंबई इंडियंस

Ad

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैकलेनाघन को मुंबई इंडियंस की टीम ने चोटिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेसन बेहरनडोर्फ़ की जगह शामिल किया है। इस खबर की पुष्टि, बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने की है। बीसीसीआई ने बताया कि बेहरनडोर्फ़ पीठ की समस्या के कारण आगामी आईपीएल में नही खेल पाएंगे। टूर्नामेंट के तीन संस्करणों की विजेता टीम के साथ खेल चुके मिचेल मैकलेनाघन को शुरूआती नीलामी में नही बिकने के बाद, उनके 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस टीम ने शामिल किया। न्यूजीलैंड के सबसे तेज़ गेंदबाजों में से एक मैकलेनाघन ने 14 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमे 19 विकेट लिए हैं। पिछले सीज़न में भी मिचेल मैकलेनाघन मुंबई इंडियंस के ही साथ थे, और उन्हें नीलामी में कोई ख़रीदार न मिलना हैरान करने वाली बात थी। मुंबई के लिए एक बार मिचेल का साथ आना टीम को भी मज़बूती प्रदान करेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications