IPL 2018: इन 3 कारणों से चेन्नई सुपर किंग्स जीत सकती है इस बार ख़िताब

#1 महेन्द्र सिंह धोनी

Ad

हर टीम को एक अच्छे लीडर की जरूरत होती है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास भारत के सबसे महान कप्तान हैं महेन्द्र सिंह धोनी। धोनी ने चेन्नई को एक के बाद 2010 और 2011 में खिताबी जीत दिलायी और 2011 में भारत को शानदार विश्वकप ट्रॉफी का भी हकदार बनाया। इस बात पर कोई शक नहीं है कि वह इस प्रतियोगिता में सबसे अनुभवी कप्तान हैं। एक अच्छे कप्तान के महत्व को कम नहीं आंका जा सकता है। ऐसे में इसके अलावा विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में धोनी की क्षमता उन्हें एक बहुत आकर्षक खिलाड़ी बना देती है। एक विस्फोटक मध्यक्रम के बल्लेबाज धोनी कुछ ओवरों में खेल का पासा पलटकर विरोधियों के खेमे से जीत छीन सकते हैं। इसके अलावा, विकेटकीपिंग दस्तानों के साथ उनके कारनामे बेजोड़ हैं और वह दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर में गिने जाते हैं। इस तरह से धोनी अनुभव और अंतरराष्ट्रीय सितारों से भरी इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। यह कहना मुश्किल है कि इस बार चेन्नई के जीत के रथ को कोई रोक पायेगा। लेखक-अर्जुन भारद्वाज अनुवादक- सौम्या तिवारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications