IPL 2018: डेविड वॉर्नर की ग़ैरमौजूदगी में ये 3 बल्लेबाज़ हो सकते हैं शिखर धवन के सलामी साझेदार

#2 एलेक्स हेल्स

एलेक्स हेल्स उन खिलाड़ियों में जाने जाते हैं जो अपने बल्ले से टीम को सधी शुरुआत दे सकते हैं। एलेक्स हेल्स एक संयमित सलामी बल्लेबाज है जो विरोधी गेंदबाजों को मैच के शुरू में ही दबाव में डाल देते हैं। एलेक्स हेल्स टी20 फॉर्मेट में मैदान पर आते ही दनादन रन बनाने लग जाते हैं। इसके साथ ही एलेक्स हेल्स मैदान पर तेजतर्रार शॉट्स लगाने के लिए पहचाने जाते हैं। हालांकि इस साल आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया में एलेक्स हेल्स में किसी भी फ्रैंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई। जिसके कारण वो आईपीएल नीलामी में बिना बिके रह गए। अब डेविड वॉर्नर के आईपीएल सीजन 2018 से बाहर हो जाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने एलेक्स हेल्स को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है। एलेक्स हेल्स इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। वहीं अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एलेक्स हेल्स सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी भूमिका बखूबी अदा कर सकते हैं। डेविड वॉर्नर के आईपीएल से बाहर हो जाने की स्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग को एलेक्स हेल्स एक मजबूत शुरुआत प्रदान कर सकते हैं। इसके साथ ही एलेक्स हेल्स के रूप में शिखर धवन को भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर एक अच्छा पार्टनर मिलने की उम्मीद है। टी20 नंबर- मैच: 174 | रन: 4704 | औसत: 28.85 | स्ट्राइक रेट: 143.54