IPL 2018: ये 4 महंगे खिलाड़ी जिन्होंने अपनी ऊंची क़ीमत को सही साबित किया है

#3 संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)

Ad

संजू सैमसन जिस भी टीम में जाते हैं उस टीम को मज़बूती देते हैं। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया का अगला विकेटकीपर के तौर पर देखा जा रहा है। हांलाकि संजू के साथ अकसर इनकंसिस्टेंसी की समस्या रही है। इस बात को जानते हुए राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में ख़रीदा है। संजू पर इनता बड़ा दांव खेलकर राजस्थान टीम मैनेजमेंट फूले नहीं समा रही होगी। संजू ने अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के दरवाज़ों पर दस्तक दे दी है। उन्होंने 6 मैच में 45 की औसत से 239 रन बनाए हैं। इस सीज़न में उनका स्ट्राइक रेट 150 के आस-पास है। संजू ने आरसीबी टीम के ख़िलाफ़ 45 गेंद में 92 रन की पारी खेलकर अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए हैं. वो अब रुकने वाले नहीं हैं, आने वाले मैचों में वो और धमाल मचाने को तैयार हैं। उन्हें इस सीज़न का बख़ूबी इस्तेमाल करना होगा तभी वो टीम इंडिया के अगले धोनी बन सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications