IPL 2018: जीत की पटरी पर लौटने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ज़रूर करने चाहिए ये बदलाव

#3 वॉशिंगटन सुंदर के लिए सही स्लॉट

तमिलनाडु से आने वाले वॉशिंगटन सुंदर शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। सुंदर गेंद और बल्ले दोनों से खेल दिखा सकते हैं, तमिलनाडु प्रीमियर लीग में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था, जहां उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया था। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में वॉशिंगटन सुंदर का इस्तेमाल सही तरीक़े से नहीं किया जा रहा। वॉशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी में ओपनिंग करने का मौका दिया जाना चाहिए, क्योंकि पॉवरप्ले के दौरान वॉशिंगटन सुंदर बेहतरीन खेल दिखाने में माहिर हैं। इसके साथ ही इससे विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को भी मध्य क्रम में आकर रन बनाने से सहुलियत प्रदान होगी और एबी के साथ विराट मिलकर तीसरे और चौथे क्रम को मजबूती प्रदान कर सकेंगे। सलामी बल्लेबाज के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर के साथ क्विनटन डी कॉक को मौका दिया जाने से भी टीम को काफी फायदा मिल सकता है। साथ ही वॉशिंगटन सुंदर को डी कॉक के रूप में अच्छा साझेदार भी मिलेगा।