IPL 2018: इन 4 खिलाड़ियों को अपने साथ न बनाए रखने से मुंबई इंडियंस को हो रहा है पछतावा

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस काफी सधी हुई टीमों में से एक मानी जाती है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल के तीन खिताब अपने नाम किए हैं। आईपीएल के साल 2017 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने खिताब पर बेहतरीन तरीके से कब्जा किया था। हालांकि अब आईपीएल के साल 2018 के सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। अपने शुरुआती मुकाबले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 11वें सीजन में अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं। इनमें से टीम सिर्फ एक मैच को ही जीत में तब्दील करने में कामयाब हो पाई है। अब मुंबई इंडियंस नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली डेयरडेविल्स के ऊपर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। अभी तक के खेले गए मुकाबलों में ऐसे कई मौके आए जब मुंबई इंडियंस ने जीतते हुए मैच में भी हार का सामना किया। हालांकि अब पिछले सीजन की खिताब विजेता टीम में से मुंबई इंडियंस कई खिलाड़ियों को काफी याद भी कर रही होगी। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जो पिछले साल मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे और इस साल दूसरी फ्रैंचाइजी के लिए कमाल दिखा रहे हैं।

Ad

#4 कृष्णप्पा गौथम (राजस्थान रॉयल्स)

कृष्णप्पा गौथम पिछले साल आईपीएल की खिताब विजेता टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन इस साल कृष्णप्पा गौथम को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपनी साथ शामिल कर लिया। राजस्थान के लिए खेलते हुए कृष्णप्पा गौथम शानदार खेल दिखा रहे हैं और राजस्थान के लिए अपने शानदार खेल की बदौलत ही कृष्णप्पा गौथम ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस को उनकी चौथी हार तक पहुंचाया। अब राजस्थान रॉयल्स के प्रबंधन ने भी उनकी क्षमता को जान लिया और उन्हें काफी मौके दिए जा रहे हैं। आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया में कृष्णप्पा गौथम को राजस्थान रॉयल्स ने 6.2 करोड़ रुपये की रकम देकर खरीदा था। इतनी ज्यादा रकम देकर राजस्थान रॉयल्स ने भी सब को हैरानी में डाल दिया था। लेकिन आईपीएल में कृष्णप्पा गौथम का प्रदर्शन अभी तक काबिलेतारीफ रहा है और वो इस रकम को उचित भी ठहरा रहे हैं। इस सीजन मुंबई और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान को जीत के लिए 14 गेंदों से 38 रनों की आवश्यकता थी। राजस्थान रॉयल्स की ओर से गौथम ही आखिरी उम्मीद बने हुए थे। ऐसे में कृष्णप्पा गौथम ने भी धमाकेदार पारी खेलते हुए 11 गेंदों में 33 रनों ठोक डाले और राजस्थान की झोली में जीत डाल दी। वहीं गेंदबाजी में भी कृष्णप्पा गौथम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। उन्होंने प्रति ओवर 8 रन की इकॉनमी रेट से तीन विकेट हासिल किए।

#3 श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स)

श्रेयस गोपाल पिछले साल मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे लेकिन मुंबई के लिए खेलते हुए उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। इंडियन प्रीमियर लीग की साल 2018 की नीलामी प्रक्रिया में भी श्रेयस गोपाल ने किसी फ्रैंचाइजी को ज्यादा आकर्षित नहीं किया। हालांकि आखिर में इस साल श्रेयस गोपाल को राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ शामिल किया है। लेकिन इस साल श्रेयस गोपाल आईपीएल के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं। पिछले साल मुंबई के लिए श्रेयस गोपाल प्लेइंग इलेवन का स्थायी हिस्सा नहीं थे लेकिन इस साल राजस्थान के लिए खेलते हुए श्रेयस गोपाल प्लेइंग इलेवन के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के तौर पर सामने आए हैं। गोपाल ने 6 मैच खेले हैं और पांच विकेट हासिल किए हैं। इसके साथ ही उनकी प्रति ओवर लगभग 7 रनों की इकॉनमी रेट रही है। उनकी इस इकॉनमी की गेंदबाजी के कारण ही वो टॉप 5 इकॉनमीकल गेंदबाजों की सूची में जगह बनाए हुए हैं।

#2 नीतीश राणा (कोलकाता नाइट राइडर्स)

इंडियन प्रीमियर लीग के साल 2017 के सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नीतीश राणा ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा था। पिछले साल मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में नीतीश राणा स्थायी खिलाड़ी थे और मुंबई को खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल के 10वें सीजन में नीतीश राणा ने 30 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए थे। हालांकि इस बार नीलामी प्रक्रिया में नीतीश राणा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.4 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। नीतीश राणा अब कोलकाता की बल्लेबाजी लाइन अप का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं। इसके अलावा राणा क्रिस लिन, आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी के साथ मिलकर बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। इस साल अभी तक के मैचों में खेलते हुए नीतीश राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले साल की तुलना में बेहतर खेल दिखाया है और टूर्नामेंट में अब तक 33 की औसत और 135.24 की स्ट्राइक रेट से 165 रन बना लिए हैं।

#1 अंबाती रायुडू (चेन्नई सुपर किंग्स)

अंबाती रायडू मुंबई इंडियंस के साथ काफी लंबे वक्त से जुड़े हुए थे। तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस के लिए अंबाती रायडू ने कई अहम पारियां भी खेली। लेकिन इस साल की आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अंबाती रायुडू को अपने साथ 2.2 करोड़ की रकम चुका कर खरीद लिया। इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अंबाती रायुडू ने उम्मीद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अंबाती रायडू शानदार बल्लेबाजी कर चेन्नई की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। अंबाती रायुडू ने अभी तक खेले गए 6 मुकाबलों में 47 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 283 रन बना दिए हैं और फ़िलहाल ऑरेंज कैप उन्हीं के सिर पर है। इस दौरान अंबाती रायडू की स्ट्राइक रेट 160 के क़रीब है, मुंबई इंडियंस को भी अंबाती रायुडू को लेकर काफी पछतावा हो रहा होगा। लेखक: शुवादित्या बोस अनुवादक: हिमांशु कोठारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications