IPL 2018: इन 4 कारणों से चेन्नई सुपर किंग्स बन सकती है इस बार चैंपियन

#1 धोनी का पुराना अंदाज़

Ad

पिछले दो आईपीएल के सीजन की तुलना में महेंद्र सिंह धोनी इस बार ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी पिछले आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से कुछ ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। जिसके कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन इस सीजन धोनी का बल्ला रनों की बरसात कर रहा है। जिसकी बदौलत धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैच में फिनिशर की भूमिका भी बखूबी अदा कर रहे हैं। इस इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 9 मुकाबलों में 329 रन बनाए हैं। इन 9मुकाबलों में महेंद्र सिंह धोनी 5 बार नाबाद भी रहे हैं। उनके बल्ले से इस सीज़न 24 छ्क्के आ चुके हैं। इस आईपीएल में धोनी की बल्लेबाजी के बारे में दिलचस्प बात यह है कि वह गेंदबाजों पर पहले की तुलना से काफी जल्दी धावा बोल रहे हैं। उनकी ये बात धोनी की स्ट्राइक रेट में बखूबी दिखाई देती है। पहले महेंद्र सिंह धोनी की स्ट्राइक रेट 138.73 थी। वहीं इस आईपीएल में धोनी की स्ट्राइक रेट 169.23 की है। इसके साथ ही आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए धोनी एक फिनिशर के रूप में भी टीम का अहम हिस्सा है। धोनी डेथ ओवरों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। यदि धोनी अपनी फॉर्म टूर्नामेंट में आने वाले मैचों में भी जारी रखते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से खिताब को हासिल कर सकती है। लेखक: विश्वनाथ रेड्डी अनुवादक: हिमांशु कोठारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications