IPL 2018: इस सीज़न में धोनी की क़ामयाबी के पीछे ये हैं 4 राज़

#1 अपनी कमज़ोरियों पर काम किया

Ad

महेंद्र सिंह धोनी को शॉर्ट डिलिवरी और वाइड ऑउटसाइड ऑफ स्टंप खेलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी पारी की शुरुआत में स्ट्राइक रोटेट करने में भी असमर्थ थे और कई गेंदों को डॉट बॉल के तौर पर ही बेकार कर देते थे। लेकिन अब धोनी ने अपनी कमजोरियों पर काम किया है। इस बार के आईपीएल सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को स्ट्राइक रोटेट करते हुए आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा धोनी तेज गेंदबाजों का भी बखूबी सामना कर रहे हैं। वहीं शॉर्ट डिलिवरी और वाइड ऑउटसाइड ऑफ स्टंप खेलने में भी धोनी को मजबूती हासिल हुई है। मोहम्मद सिराज के जरिए फेंकी गई वाइड यॉर्कर पर छक्का लगा देना इस बात की गवाही देता है कि धोनी अपनी कमजोरियों से पार पा चुके हैं। अब वो मैच में एक बार फिर से फिनिशर की भूमिक अदा कर रहे हैं। लेखक: प्रथमेश पाटिल अनुवादक: हिमांशु कोठारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications