IPL 2018: इंडियन प्रीमियर लीग में भारत के 5 सबसे बेहतरीन स्टेडियम

#3 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई इंडियंस

चूंकि भारत ने साल 2011 का विश्व कप मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जीता था, इसलिए भारतीय दर्शकों के दिलों में इस स्टेडियम की अहमियत काफ़ी ज़्यादा है। ये सचिन का होम ग्राउंड रह चुका है और मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी ये मैदान लकी रहा है। इस बार पांड्या बंधुओं का जलवा फिर से देखने को मिल सकता है। आईपीएल के दौरान इस स्टेडियम का रंग नीला हो जाता है। मुंबई टीम के मालिक इस स्टेडियम में कई स्कूली बच्चों को मैच देखने का मौका देते हैं। इस स्टेडियम की कैंटीलीवर छतें दर्शकों को समुद्री हवा महसूस करने का पूरा मौका देतीं हैं। इस स्टेडियम में दर्शकों के लिए पिज़्जा, फ़ास्ट फ़ूड और आईसक्रीम की भी व्यवस्था की जाती है। जिसने भी इस स्टेडियम में एक भी मैच देखा है वो ही इसके रोमांच को महसूस कर सकता है।