IPL 2018: 5 भारतीय खिलाड़ी जिनके लिए 2018 का सीज़न होगा बेहद अहम

#5 महेंद्र सिंह धोनी

Ad

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी इस साल का आईपीएल काफी अहम साबित होने वाला है। धोनी के आलोचकों का मानना है कि धोनी में अब पहले जैसे बात नहीं रही। हाल के समय में देखा गया है कि धोनी को बड़े स्ट्रोक खेलने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। वहीं गेंद को हिट करने के लिए भी धोनी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लेकिन धोनी अपने आलोचकों को आईपीएल 2018 में जरूर गलत साबित करना चाहेंगे। एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और एकदिवसीय क्रिकेट और टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के साथ बने हुए हैं। हालांकि फिर भी कुछ चीजें हैं जिनमें धोनी को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 से पहले सुधार लाने की जरूरत है। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में महेंद्र सिंह धोनी के पास उन चीजों में सुधार लाने का मौका है जो धोनी के सामने अड़चने बनी हुई हैं। आईपीएल 2018 में उनका पदर्शन ही इस बात की ओर इशारा करेगा कि वो टीम इंडिया के अब भी X फैक्टर हैं और दुनिया के बेहतरीन मैच फिनिशर में से एक हैं। वहीं इस साल का आईपीएल धोनी के टी20 में अपने करियर को आगे बनाए रखने पर भी काफी निर्भर करेगा क्योंकि विकेटकीपिंग में धोनी की जगह लेने के लिए ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में आईपीएल 2018 एमएस धोनी के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। लेखक: संयम यादव अनुवादक: हिमांशु कोठारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications