IPL 2018: 5 सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी जिनपर होगी हर किसी की नज़र

महेंद्र सिंह धोनी – 36 साल

Ad

एम एस धोनी के हर फ़ैस को उनके चेपॉक मैदान में लौटने का इंतज़ार है। इस साल वो एक बार फ़िर चेन्नई टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे। अकसर उन्हें ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जाना जाता है। इस महान खिलाड़ी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को लगातार 2 बार आईपीएल का ख़िताब दिलाया है। इसके अलावा बतौर खिलाड़ी भी माही ने शानदार प्रदर्शन किया है। धोनी उस वक़्त देश के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी बन गए थे जब साल 2007 में उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड टी-20 का ख़िताब दिलवाया था। साल 2008 में वो 1.5 मिलियन डॉलर की क़ीमत पर चेन्नई टीम में ख़रीदे गए थे। वो उस साल आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। साल 2008 के आईपीएल सीज़न में धोनी ने 16 मैचों में 41.40 की औसत और 133.54 के स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए थे। पिछले 2 साल वो राइज़िंग पुणे सुपरजायंट टीम का हिस्सा रहे थे। आईपीएल करियर में धोनी ने 159 मैच में 3561 रन बनाए हैं। माही के खेल को देखकर उनकी उम्र का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। वो स्टंप के पीछे काफ़ी तेज़ फ़ैसला लेते हैं। वो विकेट के बीच में काफ़ी तेज़ी से दौड़ लगाते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा बतौर कप्तान उनका फ़ैसला शानदार होता है। लेखक- उमैमा सईद अनुवादक- शारिक़ुल होदा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications