IPL 2018: 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी जिनका चयन टीम इंडिया में हो सकता है

#3 क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल ने मुंबई इंडियंस टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उन्हें इंडिया-ए टीम में भी शामिल किया गया है। इस आईपीएल सीज़न में वो और भी ज़िम्मेदारी से खेल रहे हैं। वो बल्ले और गेंद दोंनों से कमाल दिखा रहे हैं, ये बात चयनकर्ताओं के नज़र में ज़रूर होगा। चूंकि रविंद्र जडेजा सीमित ओवर के खेल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में पांड्या के लिए राहें आसान हो रही हैं।