5 विकेटकीपर जो एम एस धोनी के संन्यास के बाद ले सकते हैं उनकी जगह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिहं धोनी का इतिहास काफी शानदार रहा है। टीम इंडिया को विश्व कप जीताने के साथ ही आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स को भी तीन बार चैंपियन बना चुके हैं। आईपीएल सीजन 2018 में धोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 150.66 की अद्भुत स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों में शानदार क्षमता विकसित करने का भी काम किया। धोनी टीम इंडिया के लिए सीमित ओवरों के खेल में काफी लंबे समय से विकेटकीपिंग कर रहे हैं। ऐसे में विश्व कप 2019 के लिए ही चयनकर्ताओं का विकेटकीपर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी ही पहली पसंद है लेकिन ऐसी संभावनाएं भी जताई जा रही है कि धोनी विश्व कप 2019 के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में धोनी के संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया में विकेटकीपर की कमी हो जाएगी। ऐसे में उनकी जगह के लिए कई खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो धोनी के संन्यास के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर की जगह के लिए विकल्प के तौर पर देखे जा सकते हैं।

#5 दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट टीम से काफी समय से जुड़े हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के होते हुए उन्हें टीम में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया। हालांकि इस साल दिनेश कार्तिक में काफी बदलाव देखा गया है। दिनेश कार्तिक शानदार फीनिशर के तौर पर सामने आए हैं और महत्वपूर्ण पारियां भी खेल रहे हैं। आईपीएल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए दिनेश कार्तिक विकेॉकीपिंग और बल्लेबाजी में काफी योगदान दे चुके हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए इस असाधारण प्रदर्शन किया और 147.77 की अच्छी स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए। इसकी मदद से कोलकाता को प्लेऑफ में भी जगह बनाने में मदद मिली। कार्तिक फिलहाल अच्छी फॉर्म में हैं और धोनी के जगह की पूर्ति करने के लिए विकल्प के तौर पर देखे जा सकते हैं।

#4 संजू सैमसन

आईपीएल 2018 में संजू सैमसन ने काफी परिपक्वता के साथ अपना खेल दिखाया है और उनके खेल में लगातार निखार आ रहा है। इस आईपीएल सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते समय सैमसन कई अहम मौकों पर टीम के लिए विशेष योगदान दिया। संजू सैमसन आईपीएल 2013 की खोज रहे थे। आईपीएल 2013 में संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के जरिए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। वहीं आईपीएल 2018 में संजू सैमसन एक बार राजस्थान के साथ जुड़ गुए और इस सीजन में संजू सैमसन ने 15 मैचों में 31.5 की औसत से 441 रन बनाए। इन रनों में राजस्थान के लिए दो मैच जिताऊ पारियां भी शामिल हैं। इसके साथ ही संजू सैमसन एक शानदार विकेटकीपर के तौर पर भी जाने जाते हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के कारण संजू सैमसन भी महेंद्र सिंह धोनी का विकेटकीपर के तौर पर विकल्प हो सकते हैं।

#3 ईशान किशन

आईपीएल में ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं ईशान किशन मुंबई इंडियंस के जरिए एक बड़ी रकम पर खरीदे गए हैं। ईशान किशन को मुंबई ने 5.5 करोड़ रुपये की राशि देकर अपना साथ शामिल किया था। इस राशि को भुनाते हुए ईशान किशन ने मुंबई के लिए मैच जिताऊ पारी भी खेली है। ईशान किशन ने ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ 62 रनों की शानदार पारी खेल मुंबई को जीत दिलाई थी। इस मैच में ईशान किशन ने सिर्फ 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने कुलदीप यादव के एक ओवर में 4 छक्के भी जड़े थे। पूर सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 257 रन बनाए। हालांकि विकेटकीपिंग के मामले में ईशान किशन किसी से कम नहीं है और धोनी के विकल्प के तौर पर देखे जा सकते हैं।

#2 लोकेश राहुल

लोकेश राहुल ने इस साल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए शानदार खेल दिखाया। किंग्स इलेवन पंजाब ने नीलामी के दौरान केएल राहुल पर 11 करोड़ रुपये का दांव लगाया था। हालांकि बड़ी रकम लोकेश राहुल के खेल पर दबाव नहीं बना पाई और लोकेश राहुल ने अपनी खरीद को सही साबित किया। आईपीएल 2018 में बल्लेबाजी करते हुए लोकेश राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और 14 मैचों में 54.91 की और 158.41 की स्ट्राइक रेट से 659 रन स्कोर किए। इसके अलावा टीम की विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी राहुल के कंधों पर थी। इसे भी राहुल ने बखूबी निभाया। ऐसे में अब विकेटकीपिंग के मामले में लोकेश राहुल धोनी का विकल्प बन सकते हैं।

#1 ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने भी आईपीएल 2018 में सुर्खियां बटोरी। ऋषभ पंत ने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए रन बनाए। उन्होंने इस सीजन में 14 मैचों में 52.60 की औसत से 684 रन स्कोर किए। इस सीजन ऋषभ पंत का जलवा देखने को मिला। उन्होंने इस सीजन 5 अर्धशतक लगाए। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऋषभ पंत ने 128 रनों की अहम पारी भी खेली। यह शतकीय पारी आईपीएल इतिहास में बेहतरीन पारियों में से एक थी क्योंकि उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के आखिरी ओवर में 28 रनों ठोक डाले थे। अपनी बल्लेबाजी क्षमता के अलावा ऋषभ पंत अपनी विकेॉकीपिंग के लिए भी जाने जाते हैं। विकेॉकीपिंग में धोनी के विकल्प के मामले में ऋषभ पंत सबसे आगे हैं। लेखक: प्रथमेश पाटिल अनुवादक: हिमांशु कोठारी