IPL 2018: 6 खिलाड़ी जिन्हें छोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस को हो रहा होगा पछतावा

#5 ग्लेन मैक्सवेल

Ad

2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए अपने आईपीएल करियर की प्रभावशाली शुरुआत नहीं होने के बाद 2013 आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने ग्लेन मैक्सवेल खरीदा। वह 2013 नीलामी के सबसे मंहगे खिलाड़ी थे क्योंकि मुंबई ने उन्हें 1 मिलियन डॉलर में खरीदा था। इस मिलियन डॉलर के बल्लेबाज को अपने आपको साबित करने के लिए केवल तीन मौके दिए गए थे लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। 2014 की नीलामी के समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी अच्छी तरह से जानी जाने लगी थी। यह उम्मीद लगायी जा रही थी कि मुंबई ग्लेन मैक्सवेल या मिचेल जॉनसन को अपनी टीम में बनाए रखने के लिए आरटीएम का उपयोग करेंगे लेकिन हर किसी को आश्चर्य हुआ जब उन्होंने प्रज्ञान ओझा को वापस खरीदने के लिए अपने आरटीएम का इस्तेमाल किया। मैक्सवेल के लिए आईपीएल 2014 का सीजन असाधारण साबित हुआ जिसमें उन्होंने 7 अर्धशतक बनाए और किंग्स-XI पंजाब को फाइनल तक का सफर तय कराया। 2014 में उन्होंने 187.75 की स्ट्राइक रेट के साथ 552 रन बनाए। उनका आईपीएल स्ट्राइक रेट 160 से अधिक है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications