IPL 2018: 6 खिलाड़ी जिन्हें छोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस को हो रहा होगा पछतावा

#1 शिखर धवन

Ad

शिखर धवन आईपीएल में लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में एक हैं, जिसने आईपीएल के 8 सत्रों में 300+ से अधिक रन बनाये हैं और आईपीएल के इतिहास में 3500 से अधिक रनों के साथ वह सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। धवन ने दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से अपना पहला सीज़न खेला जिसमें उनके बल्ले से 340 रन निकले। जिसके बाद उन्हें 2009 में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया, मुंबई की तरफ से शिखर दो सीजन में खेले। वह केवल ऐसे दो सत्र थे जिनमें धवन के बल्ले से 300 से अधिक रन नहीं निकल सके। धवन मुंबई इंडियंस के अंतिम एकादश का नियमित रूप से हिस्सा नहीं थे और उन्हें सत्र 2009 और 2010 में क्रमशः केवल 5 और 10 मैचों में खेलने को मिले। 2011 की नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा बाहर किये जाने के बाद वह हैदराबाद में स्थानांतरित हो गये, जिसके तहत धवन ने डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया था। हैदराबाद से खेलते हुए, उन्होंने दो फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 3000 से अधिक रन बनाए। उन्होंने 2016 में धवन ने 501 रन बनाकर सनराइजर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई और टॉप ऑर्डर पर डेविड वार्नर के साथ कई महत्वपूर्ण साझेदारियां निभायी। लेखक- विश्वनाथ रेड्डी अनुवादक- सौम्या तिवारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications