IPL इतिहास की अब तक की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-XI

#6 महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और कीपर)

Ad

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। आईपीएल इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी सबसे कामयाब कप्तान के तौर पर अपनी छाप रखते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। कप्तानी के अलावा आईपीएल में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के लिए भी महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए काफी अहम साबित हुए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमीयर लीग में 3561 रन स्कोर किए हैं। इस दौरान उनकी औसत 37.88 की और स्ट्राइक रेट 136.75 की रही है। इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा नंबर 5, 6, और 7 पर खेलते हुए रन बटोरे हैं। अपने शानदार विकेटकीपिंग के चलते महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमीयर लीग में कैच और स्टंपिंग के सहारे 106 बार खिलाड़ियों को आउट किया है। मैच फिनिशर के तौर पर पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमीयर लीग में भी कई मैचों में आखिर बॉल का रोमांच पैदा किया है। धोनी के यादगार आखिरी ओवर के मैचों में से एक आईपीएल के मैच में आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग पुणे सुपर ज्वाइंट के लिए खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने अक्सर पटेल की गेंदों पर 23 रन ठोक डाले थे और अंतिम ओवर में अपनी टीम को जीत का स्वाद चखा दिया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications